मुजफ्फरपुर में झूलता मिला झारखंड के खेल निदेशक के पीए का शव

मुजफ्फरपुर/ रांची : मुजफ्फरपुर के इमलीचट्टी स्थित होटल रामा में ठहरे श्याम सुंदर सिंह का शव शनिवार को पुलिस ने बरामद किया. उन्होंने बाथरूम के नल में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी. भोजपुर जिले के निवासी श्याम सुंदर रांची सचिवालय में खेल निदेशक के पीए थे. वह अपने ससुराल जमालपुर से ट्रेन का […]

मुजफ्फरपुर/ रांची : मुजफ्फरपुर के इमलीचट्टी स्थित होटल रामा में ठहरे श्याम सुंदर सिंह का शव शनिवार को पुलिस ने बरामद किया. उन्होंने बाथरूम के नल में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी. भोजपुर जिले के निवासी श्याम सुंदर रांची सचिवालय में खेल निदेशक के पीए थे. वह अपने ससुराल जमालपुर से ट्रेन का रिजर्वेशन कराने की बात कह कर 27 मई को निकले थे.

शुक्रवार की देर रात होटल के मैनेजर की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और आशंका जाहिर की गयी कि उनकी मौत हो चुकी है. शनिवार को पुलिस व परिजनों की मौजूदगी में होटल के कमरे का दरवाजा तोड़ा गया. इसके बाद जब पुलिस पदाधिकारी कमरे के अंदर दाखिल हुए, तो देखा कि श्याम सुंदर सिंह का शव बाथरूम में पड़ा है. उन्होंने नल से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली थी.

27 मई से गायब थे श्याम सुंदर : बड़े भाई रिटायर्ड आर्मी जवान राजकिशोर सिंह ने बताया कि श्याम सुंदर रांची के होटवार में रहते थे. वे रांची सचिवालय में खेल निदेशक के पीए थे. उनकी शादी 12 वर्ष पहले हुई थी. उनको एक लड़की व एक लड़का है. पैतृक गांव आरा जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुनरी गांव में उनके भतीजी की शादी 28 मई को थी. लेकिन, वे इसमें शामिल नहीं हो पाये थे. वे अपने ससुराल जमालपुर से ट्रेन का रिजर्वेशन कराने की बात कह कर 27 मई को निकले थे.
इसके बाद जब भी परिजन या ससुराल के लोग उनसे बात करते, तो वह बराबर अपना लोकेशन आसपास के इलाके में बताते रहे, लेकिन देर रात तक वह लौट कर नहीं आये. इसके बाद उनका मोबाइल 27 मई की शाम छह बजकर 50 मिनट पर बंद हो गया. चचेरे भाई सुरेश सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों ने जब ससुराल वालों से उनके बारे में पूछा, तो उनलोगों ने बताया कि जल्द ही उन्हें खोज लिया जायेगा. लेकिन, शुक्रवार को उनलोगों को यहां से श्याम सुंदर की मौत की खबर मिली.
परिवार व ससुराल वालों ने जतायी हत्या की आशंका : परिवार व ससुराल वालों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है. इनका कहना है कि इतनी कम ऊंचाई से कोई व्यक्ति कैसे फांसी लगा सकता है. मृतक के गर्दन पर गमछा लपेटा हुआ था. इस पर भी लोगों को शंका हुई. परिजनों ने श्याम सुंदर सिंह की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है. परिजनों की आशंका थी कि श्याम सुंदर यहां अकेले नहीं आये थे. उनके साथ एक या दो लोग और थे. परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग डीएसपी से की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >