मारपीट व छिनतई का लगाया आरोप

देवरी : जमुआ थाना क्षेत्र के मेरखोगुंडी निवासी फागु हांसदा ने देवरी थाना में आवेदन देकर देवरी थाना क्षेत्र के आरागारो गांव के बर्नेश मरांडी, गणेश मरांडी व रघु मरांडी के विरुद्ध गाली-गलौज करने, रड व लाठी से मारकर घायल कर देने तथा पांच हजार रुपये छिन लेने का आरोप लगाया है. आवेदन में कहा […]

देवरी : जमुआ थाना क्षेत्र के मेरखोगुंडी निवासी फागु हांसदा ने देवरी थाना में आवेदन देकर देवरी थाना क्षेत्र के आरागारो गांव के बर्नेश मरांडी, गणेश मरांडी व रघु मरांडी के विरुद्ध गाली-गलौज करने, रड व लाठी से मारकर घायल कर देने तथा पांच हजार रुपये छिन लेने का आरोप लगाया है. आवेदन में कहा गया कि 21 मई को पंचायती को लेकर आरागरो आये हुए थे. इसी क्रम में आरोपियों द्वारा मारपीट की गयी और नकदी पांच हजार रुपये छिन लिया गया. भुक्तभोगी ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >