खूंटी : जिले में अफीम की अवैध खेती और व्यापार के बाद अब हेरोइन बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है. अफीम से हेरोइन तैयार कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर मुरहू पुलिस ने इसका खुलासा किया है.गिरफ्तार व्यक्तियों में लातेहार जिले का बालूमाथ निवासी थीपील कुजूर, यूपी के बदायूं जिले का बाबूराम और मुरहू केवड़ा का जयमसीह हस्सा पूर्ति शामिल हैं.
खूंटी में अफीम से हेरोइन बना रहे तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
खूंटी : जिले में अफीम की अवैध खेती और व्यापार के बाद अब हेरोइन बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है. अफीम से हेरोइन तैयार कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर मुरहू पुलिस ने इसका खुलासा किया है.गिरफ्तार व्यक्तियों में लातेहार जिले का बालूमाथ निवासी थीपील कुजूर, यूपी के बदायूं जिले का बाबूराम […]

पुलिस कप्तान आलोक ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि तीनों मुरहू के चमराटोली स्थित क्रिसेंट पार्क कॉन्वेंट स्कूल के परिसर में अफीम से हेरोइन बनाने की तैयारी कर रहे थे. वे यहां हेरोइन तैयार कर बाहर भेजने की योजना में थे.
पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर स्कूल परिसर से तीनों को गिरफ्तार किया. मौके पर से दो लाख 98 हजार रुपये नकद, तीन किलो तैयार अफीम, चार किलो 800 ग्राम अफीम की घोल, अमोनियम क्लोराइड 500 ग्राम के तीन डिब्बे, चार मोबाइल और दो बाइक जब्त किये गये हैं.
एसपी ने कहा कि जिले में हेरोइन तैयार करने का यह पहला मामला सामने आया है. एसपी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक किलो हेरोइन की कीमत तीन करोड़ रुपये तक है. अभियान में एसडीपीओ आशीष कुमार महली, मुरहू थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता और अन्य शामिल थे.
हेरोइन तैयार करने में एक्सपर्ट है बाबूराम
यूपी के बदायूं जिला अंतर्गत भगवानपुर गांव निवासी बाबूराम अफीम से हेरोइन बनाने में एक्सपर्ट है़ पुलिस ने जब उसे पकड़ा तब वह हेरोइन बना रहा था. इसके लिए वह अमोनियम क्लोराइड का प्रयोग करता है. एसपी आलोक ने बताया कि बाबूराम महज तीन घंटे में अफीम से हेरोइन तैयार कर सकता है.