युवती के साथ छेड़खानी कर रहा युवक पकड़ाया

मामला छोटकीखरगडीहा पंचायत का बेंगाबाद : घर में अकेली पाकर युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. परिजनों की शिकायत पर बेंगाबाद पुलिस ने युवक को कब्जे में लेकर थाना लाया है. मामला छोटकीखरगडीहा पंचायत का है. जानकारी के अनुसार बुधवार की रात युवती के परिजन गांव में आयोजित शादी समारोह में भाग […]

मामला छोटकीखरगडीहा पंचायत का

बेंगाबाद : घर में अकेली पाकर युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. परिजनों की शिकायत पर बेंगाबाद पुलिस ने युवक को कब्जे में लेकर थाना लाया है. मामला छोटकीखरगडीहा पंचायत का है. जानकारी के अनुसार बुधवार की रात युवती के परिजन गांव में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने गये थे.
घर पर अकेली युवती होने का लाभ उठाकर गांव का ही एक युवक उसके कमरे में घुस गया और छेड़खानी करने लगा. इस बीच पड़ोस की एक महिला की नजर पड़ी और दसे बाहर से दरवाजा बंद कर परिजनों को सूचना दी. सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधि व पुलिस को दे दी.
इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और युवक को कब्जे में लिया. इधर एएसआइ अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि छेड़खानी के आरोप में युवक को कब्जे में लेकर थाना लाया गया है. अभी किसी प्रकार का आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर युवक को जेल और युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >