पेड़ से लटका मिला शव

बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम झुरझुरी से 18 दिन पहले लापता व्यक्ति का शव जंगल से बरामद हुआ है. पुलिस को शव ग्राम महावर पहाड़ के ऊपर पेड से झूलता हुआ पाया गया. मृतक की शिनाख्त ग्राम झुरझुरी निवासी चेतलाल महतो (60) पिता-स्व चुरामन महतो के रूप में हुई है. शुक्रवार की सुबह जंगल […]

बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम झुरझुरी से 18 दिन पहले लापता व्यक्ति का शव जंगल से बरामद हुआ है. पुलिस को शव ग्राम महावर पहाड़ के ऊपर पेड से झूलता हुआ पाया गया. मृतक की शिनाख्त ग्राम झुरझुरी निवासी चेतलाल महतो (60) पिता-स्व चुरामन महतो के रूप में हुई है. शुक्रवार की सुबह जंगल की ओर गये कुछ लोगों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दी.

शव को देखने से प्रतीत होता है कि उसकी मौत लगभग 15 दिन पूर्व गले में रस्सी का फंदा लगाने से हुई है. सूचना मिलते ही बरकट्ठा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव पहाड़ से उतारने में परेशानियों का सामना करना पड़ा. ज्ञात हो कि मृतक की पत्नी भुवनेश्वरी देवी ने अपने पति की गुमशुदगी का मामला कुछ दिन पहले बरकट्ठा थाने में दर्ज कराया था. आवेदन के अनुसार चेतलाल महतो 19 मार्च से लापता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >