बेड़ो : पत्नी की हत्या के आरोपी को जेल

रांची-बेड़ो : नरकोपी थाना क्षेत्र के डोरंडा पीपरटोली गांव निवासी हसीना खातून (24) का शव बुधवार को नरकोपी पुलिस ने उसके घर से बरामद किया. इस बाबत हसीना खातून के भाई करीम अंसारी ने नरकोपी थाना में हसीना के पति सज्जाद अंसारी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है. थाना प्रभारी मनोरंजन सिंह ने […]

रांची-बेड़ो : नरकोपी थाना क्षेत्र के डोरंडा पीपरटोली गांव निवासी हसीना खातून (24) का शव बुधवार को नरकोपी पुलिस ने उसके घर से बरामद किया. इस बाबत हसीना खातून के भाई करीम अंसारी ने नरकोपी थाना में हसीना के पति सज्जाद अंसारी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है.

थाना प्रभारी मनोरंजन सिंह ने आरोपी सज्जाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगडा हुआ था. इसके बाद सज्जाद ने गला दबा कर उसकी बहन की हत्या कर दी. फिर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर झूला दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >