झगड़े के दौरान लहरा रहा था पिस्टल, गिरफ्तार

रांची : हरमू बाइपास स्थित शनि मंदिर के समीप झगड़ा कर रहे दो युवकों को हथियार के साथ कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक पिस्टल भी जब्त किया गया है. जानकारी के अनुसार दिन के एक बजे किसी बात को लेकर गांधी आश्रम सेक्टर-दो निवासी भानु प्रताप सिंह के पुत्र सौरभ […]

रांची : हरमू बाइपास स्थित शनि मंदिर के समीप झगड़ा कर रहे दो युवकों को हथियार के साथ कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक पिस्टल भी जब्त किया गया है. जानकारी के अनुसार दिन के एक बजे किसी बात को लेकर गांधी आश्रम सेक्टर-दो निवासी भानु प्रताप सिंह के पुत्र सौरभ प्रताप सिंह व पहाड़ी मंदिर के समीप रहनेवाले हर्षिल कौशिक उर्फ सिंह उर्फ हनी झगड़ा कर रहे थे.

इस क्रम में हर्षिल ने पिस्टल निकाल कर सौरभ पर तान दिया. इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी. पुलिस दोनों को पकड़ कर थाना ले आयी. घटनास्थल सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में होनेे के कारण बाद में इन्हें सुखदेवनगर थाना के हवाले कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >