आयकर विभाग ने कोयला व्यापारी की संपत्ति जब्त की

रांची : रांची. आयकर विभाग ने कर वसूली के लिए कोयला व्यापारी शीतल प्रसाद की संपत्ति जब्त की. शीतल प्रसाद पर वर्ष 2015-14 के टैक्स के रूप में 96.08 लाख रुपये बकाया है. इस व्यापारी द्वारा टैक्स का भुगतान नहीं किये जाने की वजह से प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर आरएन सहाय के निर्देश पर आयकर अधिकारियों […]

रांची : रांची. आयकर विभाग ने कर वसूली के लिए कोयला व्यापारी शीतल प्रसाद की संपत्ति जब्त की. शीतल प्रसाद पर वर्ष 2015-14 के टैक्स के रूप में 96.08 लाख रुपये बकाया है.
इस व्यापारी द्वारा टैक्स का भुगतान नहीं किये जाने की वजह से प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर आरएन सहाय के निर्देश पर आयकर अधिकारियों के दल ने उनकी सीठियो स्थित संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की.
सीठियो में शीतल प्रसाद के नाम पर 94 डिसमिल जमीन खाली पड़ी है. आयकर अधिकारियों के दल ने शुक्रवार को शीतल प्रसाद के सीठियो स्थित जमीन खाता नंबर 124, प्लॉट नंबर 78 पर नोटिस लगा कर उसे जब्त करने की सूचना सार्वजनिक की.
आयकर विभाग के पास शीतल प्रसाद का पता अपर बाजार सोनार पट्टी, थर्ड फ्लोर, कामधेनु अपार्टमेंट दर्ज है. हालांकि, यह कोयला व्यापारी फिलहाल इस पते पर उपलब्ध नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >