चक्रधरपुर : माओवादियों ने ठेका कंपनी पर किया हमला कर्मी की हत्या, वाहन फूंके

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना अंतर्गत लोटापहाड़ स्थित बाइपी पंचायत के सोमरा गांव में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे माओवादियों ने पुलिया निर्माण कर रही ठेका कंपनी के दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया. माओवादियों ने निर्माण स्थल पर फायरिंग भी की. कंपनी के कर्मचारी योगेश महतो के सिर में गोली मार दी. उसकी […]

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना अंतर्गत लोटापहाड़ स्थित बाइपी पंचायत के सोमरा गांव में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे माओवादियों ने पुलिया निर्माण कर रही ठेका कंपनी के दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया. माओवादियों ने निर्माण स्थल पर फायरिंग भी की.

कंपनी के कर्मचारी योगेश महतो के सिर में गोली मार दी. उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. कुछ अन्य कर्मचारियों के घायल होने की सूचना है. योगेश बोकारो का रहनेवाला था. मामला लेवी से जुड़ा बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है़

विरोध के बाद फायरिंग : जानकारी के अनुसार, लेवी नहीं मिलने के कारण माओवादियों ने पहले जन अदालत लगायी. जन अदालत के फैसले के बाद शाम करीब पांच बजे दर्जनों की संख्या में हथियारबंद नक्सली पुलिया निर्माण स्थल पर पहुंचे़ जहां दुर्योधन महांति ठेका कंपनी के कर्मचारी काम कर रहे थे़
वहां पहुंचते ही नक्सलियों ने ठेका कंपनी के दो वाहनों ( पिकअप वैन व मिक्स्चर मशीन) को फूंक दिया़ कर्मचारियों के विरोध करने पर नक्सलियों ने गोली चला दी़ इसमें बोकारो निवासी योगेश महतो की मौत हो गयी़ कुछ कर्मी घायल हो गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >