दुष्कर्म का आरोप

कोडरमा : पिछले नौ मार्च को गझंडी से अपहृत 10वीं की छात्र के साथ गांव के ही युवक ने कई बार दुष्कर्म किया. युवक ने अपने साथियों के साथ मिल कर तीन माह तक छात्रा को बंधक बनाये रखा. उनके चंगुल से मुक्त होकर छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और उसने थाने में शिकायत […]

कोडरमा : पिछले नौ मार्च को गझंडी से अपहृत 10वीं की छात्र के साथ गांव के ही युवक ने कई बार दुष्कर्म किया. युवक ने अपने साथियों के साथ मिल कर तीन माह तक छात्रा को बंधक बनाये रखा. उनके चंगुल से मुक्त होकर छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और उसने थाने में शिकायत दर्ज करवायी.

सोमवार को छात्रा ने अपने फर्द बयान में कहा कि नौ मार्च की शाम मुरली पहाड़ी निवासी चंदन कुमार, विक्की कुमार, मुकेश कुमार व संजय यादव उसे जबरन उठा ले गये. उसे अनजान जगह पर बंधक बनाये रखा. चंदन कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया. छात्रा ने बताया कि वहां तीन अन्य लड़कियां भी इसी तरह बंधक बना कर रखी गयी थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >