धनबाद के आयुष स्टेट टॉपर

आइआइटी जेइइ एडवांस का रिजल्ट निकला आइआइटी जेइइ संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एडवांस) का रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया गया. टॉप 100 सफल विद्यार्थियों में पांच लड़कियां ही स्थान बना सकीं. राजस्थान के चित्रंग मुर्दिया ने 334 अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया. लड़कियों में आइआइटी रुड़की क्षेत्र से अदिति ने शीर्ष स्थान प्राप्त […]

आइआइटी जेइइ एडवांस का रिजल्ट निकला

आइआइटी जेइइ संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एडवांस) का रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया गया. टॉप 100 सफल विद्यार्थियों में पांच लड़कियां ही स्थान बना सकीं. राजस्थान के चित्रंग मुर्दिया ने 334 अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया. लड़कियों में आइआइटी रुड़की क्षेत्र से अदिति ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है.

रांची : आइआइटी जेइइ संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एडवांस) में झारखंड के विद्यार्थियों ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, धनबाद के आयुष मुखर्जी को झारखंड में पहला स्थान मिला है. आयुष ने पूरे देश में 40 वां रैंक लाया है. आयुष ने डीपीएस धनबाद से 12 वीं की परीक्षा पास की है. जमशेदपुर के राजेंद्र विद्यालय के किसलय राज को ऑल इंडिया में 77 वां रैंक मिला. अब तक की सूचना के अनुसार, किसलय झारखंड में दूसरे स्थान पर रहे हैं.

रांची के आदित्य कुमार ने देश में 84 वां रैंक प्राप्त किया है. सूचना के अनुसार, आदित्य राजधानी के टॉपर बने हैं. आदित्य संत थॉमस स्कूल धुर्वा के छात्र हैं. ओबीसी वर्ग में उज्ज्वल कुमार को देश में 41 वां रैंक मिला है. रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो समेत राज्य के अन्य शहरों के विभिन्न कोचिंग संस्थानों के दावे के अनुसार, झारखंड से करीब 650 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता पायी है. शेष पेज नौ पर

धनबाद के आयुष..

चित्रंग को 334 अंक

जेइइ के प्रभारी और आइआइटी खड़गपुर के प्रोफेसर एमके पाणिग्रही ने बताया : देश भर में कुल पंजीकृत 1,26,997 उम्मीदवारों में 27,151 उत्तीर्ण हुए. सफल विद्यार्थियों में केवल 11 प्रतिशत लड़कियां हैं. टॉप 100 सफल विद्यार्थियों में पांच लड़कियां ही स्थान बना सकीं. राजस्थान के चित्रंग मुर्दिया ने कुल 360 में 334 अंक प्राप्त करके सर्वोच्च स्थान हासिल किया. लड़कियों में आइआइटी रुड़की क्षेत्र से अदिति ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि साझी मेधा सूची में वह सातवें स्थान पर रहीं.

संत थॉमस स्कूल धुर्वा के छात्र हैं आदित्य कुमार

राजस्थान के चित्रंग मुर्दिया देश में टॉपर

‘‘इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में शोध के क्षेत्र में जाना चाहता हूं. मेरा झुकाव शोध के प्रति है और मैं इसे कॉरपोरेट नौकरी से अधिक तवज्जो दूंगा.

चित्रंग मुर्दिया

‘‘मुङो इंजीनियरिंग में जाने के लिए मेरे परिवार का समर्थन मिला, लेकिन मेरी अधिकतर मित्रों ने मेडिकल या कॉर्मस विषय को चुना. इसलिए आपको इंजीनियरिंग संकाय में कम लड़कियां देखने को मिलती हैं.

अदिति

26 को आर्किटेक्चर एप्टीटय़ूड टेस्ट

आर्किटेक्चर की पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थी, जिन्होंने जेइइ एडवांस की परीक्षा पास कर ली है, को आर्किटेक्चर एप्टीटय़ूड टेस्ट देना होगा. यह परीक्षा 26 जून, 2014 को होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >