रांची : छात्रा ने केरोसिन छिड़क कर लगायी आग, मौत

रांची : खेलगांव थाना क्षेत्र के गाड़ी होटवार निवासी छात्रा अर्चना कुमारी ने शनिवार की सुबह अपने शरीर में केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा ली़ घटना के बाद परिजन उसके बचे होने की आस में उसे लेकर रिम्स पहुंचे. इसके बाद वहां से उसे देवकमल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत […]

रांची : खेलगांव थाना क्षेत्र के गाड़ी होटवार निवासी छात्रा अर्चना कुमारी ने शनिवार की सुबह अपने शरीर में केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा ली़ घटना के बाद परिजन उसके बचे होने की आस में उसे लेकर रिम्स पहुंचे. इसके बाद वहां से उसे देवकमल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
अर्चना कुमारी राजधानी के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में बीए पार्ट थर्ड की छात्रा थी. पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी परिजनों ने तत्काल थाना को नहीं दी थी. पुलिस घटना की सूचना मिलने पर जब युवती के घर पहुंची, तब पुलिस को सिर्फ घर में आग लगने की जानकारी दी गयी थी. इस बीच पुलिस को यह जानकारी मिली कि एक युवती भी जली है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस देवकमल अस्पताल पहुंची. तब पुलिस को युवती की मौत की जानकारी मिली.
तब परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती ने अपने शरीर में केरोसिन तेल छिड़क कर खुद ही आग लगा कर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर लिया है. पुलिस को आशंका है कि युवती ने संभवत: प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिया है. पुलिस इस बिंदु पर और जानकारी एकत्र कर रही है. फिलहाल परिजनों ने युवती के आत्महत्या के पीछे किसी वजह के बारे में जानकारी नहीं दी है.
सुबह 5.30 बजे हुई घटना
पुलिस को परिजनों ने बताया कि युवती रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चली गयी थी. शनिवार की सुबह करीब 5.30 बजे युवती अचानक चिल्लाने लगी. युवती के चिल्लाने की आवाज सुनने पर उसका भाई उठा. तब उसने कमरे का दरवाजा बंद पाया. खिड़की से देखने पर उसने पाया कि अर्चना जल रही है और उसके कमरे में धुआं भरा है. तब वह दरवाजा तोड़ कर अर्चना को बचाने पहुंचा. उसने अर्चना के शरीर और कमरे में लगी आग बुझाया. लेकिन इससे पहले अर्चना पूरी तरह जल चुकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >