महिला से घर में घुस कर की छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज

रांची : अरगोड़ा थाना में एक महिला की शिकायत पर मनीष उरांव के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में केस दर्ज किया गया है. प्राथमिकी के अनुसार महिला अरगोड़ा थाना क्षेत्र के बली बगीचा की रहनेवाली है. आरोपी मनीष उरांव महिला के घर आया और अपने दोस्त अजय और चंदा के बारे में पूछने लगा. इसी […]

रांची : अरगोड़ा थाना में एक महिला की शिकायत पर मनीष उरांव के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में केस दर्ज किया गया है. प्राथमिकी के अनुसार महिला अरगोड़ा थाना क्षेत्र के बली बगीचा की रहनेवाली है. आरोपी मनीष उरांव महिला के घर आया और अपने दोस्त अजय और चंदा के बारे में पूछने लगा.
इसी दौरान मनीष महिला के कमरे में चला गया और उसे पकड़ लिया. आरोपी महिला से कहने लगा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं. जब महिला ने मनीष से कहा कि वह घटना की जानकारी पुलिस को दे देगी, तब आरोपी कहने लगा कि मुझे जेल भेज दो. तब महिला ने मनीष से कहा कि गलत करने पर मैं अपने पति अजय और उसके दोस्त को जेल भेज चुकी हूं. अगर तुमने भी गलत किया, तो तुम्हें भी नहीं छोड़ूंगी.
पुलिस के अनुसार उपरोक्त महिला मनीष उरांव के घर में किराये में रहती है. वह काफी समय से घर का किराया नहीं दे रही है. जब उससे किराये की मांग की जाती है, तो वह झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है.
इस बाबत मनीष उरांव ने पुलिस से लिखित शिकायत की है. मनीष के अनुसार वह काफी लंबे समय से घर में रह रही है और किराया भी नहीं देती है. इधर, पुलिस के अनुसार महिला पूर्व में अपने पति को जेल भिजवा चुकी है. वर्तमान में उसके पति को कोर्ट से जमानत मिल गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >