लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेते वक्त अपना नाम लेना भूले सोरेन
नयी दिल्ली: लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेते समय आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के शिबू सोरेन अपना नाम लेना भूल गये. शिबू सोरेने जब शपथ लेने आसन के समीप आए तब उन्होंने उपलब्ध कराये गए शपथ के प्रारुप को जस का तस पढ़ना शुरु किया. इस दौरान वह प्रतिज्ञान में अपना नाम लेना […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
नयी दिल्ली: लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेते समय आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के शिबू सोरेन अपना नाम लेना भूल गये. शिबू सोरेने जब शपथ लेने आसन के समीप आए तब उन्होंने उपलब्ध कराये गए शपथ के प्रारुप को जस का तस पढ़ना शुरु किया. इस दौरान वह प्रतिज्ञान में अपना नाम लेना भूल गये.
इस पर कई सदस्यों ने उन्हें टोका और नाम लेकर शपथ लेने को कहा.सोरेन ने इसके बाद अपना नाम लेकर शपथ ली. उन्होंने हिंदी में शपथ ली.