रांची : गोंदा थाना की पुलिस ने युवती के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार सूरज कुमार को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस के मुताबिक वह मूल रूप से हजारीबाग का रहनेवाला है. लेकिन वर्तमान में मुंबई में रह कर काम करता था. वहीं दूसरी ओर युवती भी हजारीबाग की रहनेवाली है, लेकिन वर्तमान में पुलिस लाइन में रहती थी.
पूर्व में उसके अपहरण को लेकर गोंदा थाना में केस दर्ज हुआ था. पुलिस के अनुसार आरोपी युवती को लेकर मुंबई चला गया था. इस बात की जानकारी मिलने पर सूरज के परिजनों पर दबाव बनाया गया, तब वह युवती को साथ लेकर हजारीबाग मुफस्सिल थाना पहुंच और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. सूचना मिलने पर गोंदा थाना की पुलिस वहां पहुंची और युवक को लेकर थाना लेकर आयी.
