कांग्रेसी मंत्री जनता दरबार लगायेंगे

रांची: कांग्रेस के कोटे से बने मंत्री जनता दरबार लगायेंगे. पशुपालन, मत्स्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मन्नान मल्लिक 14 जून को दिन के 12 से 2.30 बजे तक कांग्रेस मुख्यालय में जनता दरबार की शुरुआत करेंगे. जनता दरबार में आम लोग अपनी समस्याएं रख उसका निदान मांग सकते हैं. यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस […]

रांची: कांग्रेस के कोटे से बने मंत्री जनता दरबार लगायेंगे. पशुपालन, मत्स्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मन्नान मल्लिक 14 जून को दिन के 12 से 2.30 बजे तक कांग्रेस मुख्यालय में जनता दरबार की शुरुआत करेंगे.

जनता दरबार में आम लोग अपनी समस्याएं रख उसका निदान मांग सकते हैं. यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मीडिया सदस्य लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी समिति की बैठक में जनता दरबार लगाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था. उसी के आलोक में श्री मल्लिक का कार्यक्रम कांग्रेस मुख्यालय में निर्धारित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >