रांचीः पूरा भारत गर्मी और लू के थपड़े झेल रहा है. राजधानी रांची में भी गर्मी लोगों को काफी परेशान कर रही है. लेकिन समय समय पर बदलता मौसम कभी – कभी लोगों को राहत दे जाता है.
कल अचानक तापमान में 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी, तो आज( सोमवार) शाम तक मौसम ने अलग रुप दिखाना शुरू कर दिया है. रांची में जोरदार आंधी और बिजली की गरज ने लोगों को राहत देने की घोषणा कर दी है. हालांकि मौसम के इस बदलते तेवर से लोगों को परेशानी भी हो रही है. पहले ही पावरकट के कारण लोग परेशान है ऐसे में इस तरह की आंधी कई घंटों तक बिजली को दूर कर देती है
