रांची़ : लालपुर थाना क्षेत्र के सर्कुलर रोड स्थित कोचिंग के बाहर खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़ कर चोरों ने लैपटॉप सहित अन्य सामान की चोरी कर ली. घटना गुरुवार शाम की है. घटना को लेकर लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
पुलिस ने चोरों के बारे में सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिया है. फुटेज में कार के समीप कुछ लोग खड़े नजर आ रहे हैं, जिसमें दो युवकों की गतिविधियां पुलिस की नजर में संदिग्ध है. पुलिस को आशंका है कि एक युवक रेकी कर रहा होगा, जबकि दूसरे ने कार से लैपटॉप निकाल लिया.
