दो बदमाशों ने व्यवसायी से छीन लिया एक लाख रुपये

रांची : सदर थाना क्षेत्र के कोकर बैंक कॉलोनी रोड नंबर सात निवासी व्यवसायी धर्मेंद्र कुमार दत्ता से अपराधियों ने रिम्स तालाब के पास एक लाख रुपये छीन लिया. घटना सोमवार की सुबह करीब 10.25 बजे की है. घटना के दौरान धर्मेंद्र बाइक से बैंक रुपये जमा करने जा रहे थे. घटना को लेकर उन्होंने […]

रांची : सदर थाना क्षेत्र के कोकर बैंक कॉलोनी रोड नंबर सात निवासी व्यवसायी धर्मेंद्र कुमार दत्ता से अपराधियों ने रिम्स तालाब के पास एक लाख रुपये छीन लिया. घटना सोमवार की सुबह करीब 10.25 बजे की है. घटना के दौरान धर्मेंद्र बाइक से बैंक रुपये जमा करने जा रहे थे. घटना को लेकर उन्होंने काले रंग की पल्सर बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्राथमिकी के अनुसार रुपये उनके हैंड बैग में थे. वह जैसे ही रिम्स तालाब के समीप पहुंचे, बाइक सवार दो अपराधी उनकी गाड़ी के आगे आ गये और धक्का मार कर गिरा दिया. इसके बाद बैग छीन कर भाग निकले. धर्मेंद्र ने बताया कि घटना के बाद दोनों अपराधी रिम्स की ओर भागे. घटना की जानकारी देने से पहले वे बरियातू थाना पहुंचे.
पुलिस उनके साथ घटना स्थल पर पहुंची.जांच पड़ताल के बाद बरियातू पुलिस ने बताया कि घटना स्थल सदर थाना क्षेत्र का है. इसके बाद सदर थाना की पुलिस जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची और मामले की जांच की. पुलिस केस दर्ज कर अपराधियों की खोजबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >