धनबाद : पंचायती राज विभाग का जेई रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाया

तोपचांची प्रखंड पंचायती राज विभाग के जेई पीयूष राणा को शुक्रवार की सुबह धनबाद एसीबी की टीम ने 12 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा. एसीबी के एसपी सुदर्शन मंडल ने बताया कि उनसे तोपचांची के सोमनाथ राय ने शिकायत की थी. सोमनाथ ने तोपाचांची में घाट निर्माण का काम कराया था. पूरा काम […]

तोपचांची प्रखंड पंचायती राज विभाग के जेई पीयूष राणा को शुक्रवार की सुबह धनबाद एसीबी की टीम ने 12 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा. एसीबी के एसपी सुदर्शन मंडल ने बताया कि उनसे तोपचांची के सोमनाथ राय ने शिकायत की थी. सोमनाथ ने तोपाचांची में घाट निर्माण का काम कराया था. पूरा काम 1 लाख 53 हजार रुपये का था. शुक्रवार को तोपचांची के ही एक होटल में सोमनाथ राय ने पैसे देने के लिए कनीय अभियंता को बुलाया. पैसे लेते ही एसीबी की टीम ने पीयूष को रंगे हाथ धर दबोच लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >