खुले में शौच कर रहे लोगों को नगर निगम ने चेतावनी देकर छोड़ा

रांची : खुले में शौच पर राज्य सरकार लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए विज्ञापन सहित कई तरह की सुविधाएं दे रही है. लेकिन इसके बाद भी कई जगहों पर खुले में शौच को रोकना मुश्किल है. आज नगर निगम की टीम ने खुले में शौच करने वालों को पकड़ा और चेतावनी देकर छोड़ […]

रांची : खुले में शौच पर राज्य सरकार लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए विज्ञापन सहित कई तरह की सुविधाएं दे रही है. लेकिन इसके बाद भी कई जगहों पर खुले में शौच को रोकना मुश्किल है. आज नगर निगम की टीम ने खुले में शौच करने वालों को पकड़ा और चेतावनी देकर छोड़ दी.

कांके डैम के पास आज खुले में शौच कर रहे लोगोें को पकड़ा गया. नगर निगम के एनफोर्समेंट अफसर संजीव खुद इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे. नगर निगम ने फिल्मों का सहारा लेते हुए कई जगह पोस्टर लगाये हैं जिसमें फिल्म शोले, दिवार, दबंग जैसी फिल्मों के प्रचलित डॉयलॉग शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >