नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती को झारखंड से दिल्ली ले गया, रेप कर फरार हुआ

नोएडा : नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती को झारखंड से दिल्ली लेकर आये एक प्लेसमेंट एजेंसी संचालक के खिलाफ उसके साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि […]

नोएडा : नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती को झारखंड से दिल्ली लेकर आये एक प्लेसमेंट एजेंसी संचालक के खिलाफ उसके साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-24 निवासी एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि मोरना गांव में 11 सितंबर की रात को विजय नामक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया.
सिंह ने बताया कि विजय एक प्लेसमेंट एजेंसी चलाता है. वह झारखंड से युवतियों को लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में घरेलू सहायिका के रुप में नौकरी दिलाता है. उन्होंने बताया कि विजय रागिनी को झारखंड से लेकर आया था और उसे दिल्ली के आनंद विहार के एक घर में नौकरी पर रखवाया था.

10 सितंबर को आदिवासियों ने करमा पर्व के बाद एक मेलमिलाप का योजन किया था. उक्त युवती उस समारोह में शामिल होने के बाद अपनी अन्य सहेलियों के साथ मोरना स्थित प्लेसमेंट एजेंसी के ऑफिस में आयी. वहां पर विजय ने उसके साथ बलात्कार किया. आरोपी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >