झारखंड मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 30 अप्रैल तक चलेगा हीट वेव

28 अप्रैल से लेकर अगले कुछ दिनों तक लगातार यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि के पार रहने का अनुमान है. इस दौरान बादल छाने या मौसम में किसी तरह के बदलाव के संकेत नहीं हैं.

रांची : झारखंड के लगभग सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि के पार पहुंच गया है. मात्र छह जिलों का ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहा. न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेसि या इससे अधिक चल रहा है. इस कारण लोगों को सुबह धूप बढ़ने के साथ ही गर्मी का एहसास हो रहा है.

मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि 27 से 30 अप्रैल तक पूरे राज्य में हीट वेव चल सकती है. इस दौरान राजधानी सहित अन्य जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि या इसके आसपास रह सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि के करीब पहुंच गया.

40 डिग्री सेसि के पार होगा तापमान

28 अप्रैल से लेकर अगले कुछ दिनों तक लगातार यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि के पार रहने का अनुमान है. इस दौरान बादल छाने या मौसम में किसी तरह के बदलाव के संकेत नहीं हैं. झारखंड मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि संताल परगना के इलाके में पारा 40 डिग्री सेसि से ऊपर चल रहा है. कोल्हान में स्थिति और खराब है. यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेसि पर है. चाईबासा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेसि हो गया है. पलामू प्रमंडल के गढ़वा में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेसि, जबकि डालटनगंज में 42 डिग्री सेसि हो गया है.

स्कूलों में दो बार बजेगा वाटर बेल

राज्य में पड़ रही प्रचंड गर्मी को देखते हुए स्कूलों में बच्चों को दो बार कम से कम एक-एक ग्लास पानी पिलाना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने सभी जिलों के डीइओ और डीएसइ को पत्र लिखा है. स्कूलों में 8:30 और 10:30 बजे वाटर बेल बजाने के लिए कहा गया है. यह आदेश सरकारी के साथ निजी स्कूलों में भी लागू होगा.

इन जिलों में हीट वेव की चेतावनी

27 अप्रैल : कोल्हान और संताल परगना.
28 अप्रैल : कोल्हान, संताल परगना के साथ-साथ रामगढ़, रांची और खूंटी.
29-30 अप्रैल : कोल्हान, संताल परगना और पलामू प्रमंडल एवं रांची, खूंटी, रामगढ़ जिले.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में कहां चल रही लू? कब तक झेलना होगा HEAT WAVE? पढ़ें IMD का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >