Jharkhand News: गोड्डा में बनेगा पूर्वी भारत का सबसे बड़ा पावर प्लांट, 12000 करोड़ निवेश करेगा अदाणी ग्रुप

Jharkhand News: गोड्डा स्थित अदाणी का पावर प्लांट अब पूर्वी भारत का सबसे बड़ा पावर प्लांट हो जायेगा. अदाणी ग्रुप गोड्डा में 1600 मेगावाट का दूसरा पावर प्लांट लगाने को तैयार है.

Jharkhand News: गोड्डा स्थित अदाणी का पावर प्लांट अब पूर्वी भारत का सबसे बड़ा पावर प्लांट हो जायेगा. अदाणी ग्रुप गोड्डा में 1600 मेगावाट का दूसरा पावर प्लांट लगाने को तैयार है. दिल्ली में गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे की अदाणी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अदाणी के साथ हुई मुलाकात में गोड्डा में नया पावर प्लांट लगाने की सहमति बनी.

12 हजार करोड़ में 5 हजार करोड़ रुपए मजदूरी पर होगा खर्च

अदाणी के नये पावर प्लांट में 12 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा. इस 12 हजार करोड़ के निवेश में पांच हजार करोड़ रुपये मजदूरी में खर्च होगा. इसमें स्थानीय मजदूरों को काम मिलेगा. इस वर्ष दिसंबर में नये पावर प्लांट की नींव रखने की योजना है व 30 महीने में प्लांट तैयार करने का लक्ष्य है.

Also Read : संताल परगना : गोड्डा में सीमेंट फैक्ट्री खोलेगा अदाणी समूह, 1000 करोड़ का निवेश, 2500 लोगों को रोजगार

अदाणी ग्रुप गोड्डा में दूसरा 1600 मेगावाट पावर प्लांट लगाने को तैयार है. इस पावर प्लांट में 12 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे. यह प्लांट का काम चालू होने से झारखंड बनने के बाद राज्य में गोड्डा में सबसे ज्यादा लगभग 30 हजार करोड़ का निवेश भी हो जायेगा. 3200 मेगावाट बिजली उत्पादन होने के साथ गोड्डा पूर्वी भारत का सबसे बड़ा पावर प्लांट हो जायेगा. इस निवेश के साथ हजारों लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा. अदाणी का पहला प्लांट चालू होने के बाद गोड्डा में मॉल, शो रूम व चौड़ी सड़कें दिखने लगी है. दूसरा प्लांट में निवेश होने से मार्केट में पैसे का फ्लो बढ़ेगा व रोजगार तथा व्यापार में वृद्धि आयेगी. गोड्डा एक बड़ा औद्योगिक शहर के रूप में विकसित होगा.

डॉ निशिकांत दुबे, सांसद, गोड्डा

जरूरत पड़ने पर 200 एकड़ जमीन अधिग्रहण की योजना

अदाणी ग्रुप के पास गोड्डा में पहले से 650 एकड़ भूमि है, आवश्यकता पड़ने पर 200 एकड़ जमीन के अधिग्रहण करने की याेजना है. गंगा नदी से अदाणी ग्रुप को पानी व इसीएल के ललमटिया से कोयला मिल रहा है. नये प्लांट के लिए गोड्डा व दुमका में शुरू होने वाले इसीएल के अन्य कोल ब्लॉक से भी कोयला प्राप्त करने की योजना है.

  • 1600 मेगावाट का लगेगा दूसरा पावर प्लांट, कुल 3200 मेगावाट का हो जायेगा पावर प्लांट
  • नये प्लांट से झारखंड, बिहार व बंगाल को भी बिजली मिलेगी
  • गौतम अदाणी के साथ सांसद डॉ निशिकांत दुबे की हुई बैठक में बनी सहमति

आने वाले समय में कुल 3200 मेगावाट बिजली उत्पादन होने के साथ गोड्डा पूर्वी भारत में कहलगांव, फरक्का व बाढ़ से भी बड़ा पावर प्लांट बन जायेगा. गोड्डा के नये प्लांट से झारखंड, बिहार व बंगाल को भी बिजली मिलेगी.

झारखंड गठन के बाद सबसे ज्यादा गोड्डा में 30 हजार करोड़ का होगा निवेश

अदाणी का दूसरा पावर प्लांट शुरू होने पर झारखंड बनने के बाद राज्य में गोड्डा में सबसे ज्यादा लगभग 30 हजार करोड़ का निवेश हो जायेगा. पहले से गोड्डा में 16 हजार करोड़ रुपये का पावर प्लांट संचालित है.

Also Read : झारखंड : गोड्डा में अदाणी पावर प्लांट की दूसरी यूनिट चालू, राज्य को मिलेगी 400 मेगावाट बिजली

1000 करोड़ की अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री भी खुलेगी गोड्डा में

दूसरा पावर प्लांट 12 हजार करोड़ का होगा व एक हजार करोड़ की अंबुजा सीमेंट की फैक्ट्री खुलेगी. एक हजार करोड़ रुपये की अन्य कई परियोजनाएं हैं. हजाराें करोड़ रुपये के निवेश होने से गोड्डा सहित संताल परगना की अर्थव्यवस्था में तेजी से विकास होगा. गोड्डा के मार्केट में पैसे का फ्लो होने से रोजगार व व्यापार में वृद्धि आयेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >