CP Radhakrishnan: झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को तेलंगाना और पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार

CP Radhakrishnan: झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. दरअसल तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन के इस्तीफे से पद खाली हो गया था.

CP Radhakrishnan: झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं, अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने पर आज यानी मंगलवार को उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए राष्ट्रपति और पीएम मोदी का आभार जताया है. गौरतलब है कि तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन के इस्तीफे के बाद पद खाली हो गया था.

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

बता दें, इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने तमिलिसाई सुंदरराजन के इस्तीफे के बाद झारखंड के राज्यपाल राधाकृष्णन को तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है. सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने पोस्ट करते हुए कहा कि मैं तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में सेवा करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी दिए जाने पर विनम्र और धन्य हूं. उन्होंने लिखा की ‘मैं हमारी प्रिय परम आदरणीय माननीय राष्ट्रपति श्रीमती को हृदय से धन्यवाद देता हूं. उन्होंने पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी इसके लिए धन्यवाद दिया है.

तमिलिसाई सुंदरराजन के इस्तीफे से खाली हुआ था पद

गौरतलब है कि तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन के इस्तीफे से पद खाली हो गया था. सुंदरराजन के पास पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी था. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि तमिलिसाई सुंदरराजन एक्टिव राजनीति में फिर से शामिल होना चाहती हैं. इस कारण उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है. बता दें, राज्यपाल बनने से पहले सुंदरराजन तमिलनाडु बीजेपी की प्रमुख भी रही थीं. लंबे समय से वो बीजेपी से जुड़ी हुईं हैं. वहीं, किरण बेदी को हटाए जाने के बाद उन्हें पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था.

फिर से एक्टिव राजनीति में जाने की चर्चा

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया. अपने इस्तीफे में सुंदरराजन ने कहा था कि उन्होंने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है. उन्होंने कहा था उनकी इच्छा सीधे जनता की सेवा करने की है. उन्होंने कहा था कि मैं खुद को जनता की सेवा में समर्पित करना चाहती हूं. मीडिया हलकों में चर्चा है कि तमिलनाडु से वो लोकसभा चुनाव लड़ सकती है. गौरतलब है कि सौंदरराजन ने 2019 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर दक्षिणी तमिलनाडु की तुत्तुकुडि सीट से संसदीय चुनाव लड़ा था. हालांकि वो डीएमके की कनिमोई से चुनाव हार गयी थीं.

पढ़े और खबरेंBaba Ramdev: सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और बालकृष्ण को किया तलब, दिया अवमानना का नोटिसमोदी सरकार की गारंटी का वही होगा, जो 2004 में ‘इंडिया शाइनिंग’ का हुआ, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >