Haryana Election 2024: बीजेपी और कांग्रेस की तरह झूठे वादे नहीं करते, ‘आप’ ने कहा- जनता को केवल ‘केजरीवाल की गारंटी’ पर भरोसा

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी आक्रमक मूड में आ गई है. ‘केजरीवाल की गारंटी’ की शुरुआत यहां होने जा रही है.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर गहमा-गहमी तेज हो चली है. यहां ‘इंडिया गठबंधन’ का जोर नहीं दिखाई देगा, ऐसा इसलिए क्यों आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस अलग-अगल उम्मीदवार उतारने की बात कर चुकी है. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता हरियाणा के लिए “केजरीवाल की गारंटी” की शुरुआत करने जा रहीं हैं. इस बाबत ‘आप’ की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुशील गुप्ता की ओर से जानकारी दी गई है.

हम जो गारंटी देते हैं उसे पूरा करते हैं: सुशील गुप्ता

सुशील गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सुनीता केजरीवाल 20 जुलाई को पंचकूला में एक बैठक के दौरान “केजरीवाल की गारंटी” की शुरुआत करेंगी. हम बीजेपी और कांग्रेस की तरह वादे नहीं करते हैं. हम जो गारंटी देते हैं उसे पूरा करते हैं. ये अरविंद केजरीवाल की गारंटी होगी, न कि नरेंद्र मोदी की खोखली गारंटी…

Read Also : Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस का सीएम फेस कौन होगा? गुटबाजी तेज

जब उनसे पत्रकारों ने सवाल किया कि क्या इन गारंटियों में यह भी शामिल होगा कि हरियाणा को एसवाईएल (सतलुज यमुना संपर्क नहर) का पानी मिलेगा, तो गुप्ता ने चुटकी लेते हुए कहा, हरियाणा को पानी मिलना चाहिए. हर प्रदेश को पानी मिलना ही चाहिए. पानी का वितरण करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है. ये प्रधानमंत्री का काम है.

हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी ‘आप’

आम आदमी पार्टी पहले ही कह चुकी है कि वह हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पार्टी ने दावा किया कि लोग बदलाव चाहते हैं और बड़ी उम्मीद से उसकी ओर देख रहे हैं. आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी विधानसभा क्षेत्रवार 45 बैठकें आयोजित करेगी.

यह सरकार किसान विरोधी : सुशील गुप्ता

सुशील गुप्ता ने प्रदेश की सत्तारूढ़ बीजेपी पर हमला किया और कहा- यह सरकार किसान विरोधी है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए लाठी, आंसू गैस आदि सभी हथकंडे अपनाए. राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत ही खराब हो गई है. हरियाणा में जंगल राज कायम है. हत्या, फिरौती यहां जैसे आम बात हो गई है. सरकार अपराधियों पर लगाम नहीं लगा पा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >