Haryana: इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष, दो बार रहे विधायक.. जानिए कौन थे नफे सिंह राठी जिनकी सड़क पर कर दी गई हत्या

Haryana: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी और पार्टी के एक कार्यकर्ता की आज यानी रविवार को दिल्ली के पास बहादुरगढ़ में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर हत्या कर दी.

Haryana: हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी और पार्टी के एक कार्यकर्ता की आज यानी रविवार को दिल्ली के पास बहादुरगढ़ में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर हत्या कर दी. हमले में राठी की सुरक्षा के लिए गये तीन निजी बंदूकधारी भी घायल हो गए. लोकसभा चुनाव से कुछ सप्ताह पहले हुए इस हमले पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं. इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि राठी को पुलिस की कोई सुरक्षा नहीं दी गई थी. बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक राठी एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल में जा रहे थे, रास्ते में झज्जर जिले के बहादुरगढ़ शहर में कार सवार हमलावरों ने उन पर हमला किया.

हरियाणा के बड़े कद के नेता थे राठी

नफे सिंह राठी हरियाणा की राजनीति में बड़े नेता रहे हैं. वे दो बार विधायक भी रह चुके हैं. इसके अलावा वो दो बार बहादुरगढ़ नगर परिषद के चेयरमैन का पद भी संभाल चुके हैं. राठी प्रदेश के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के बेहद करीबी नेता माने जाते थे. राठी एक जाट नेता थे. उन्होंने 1996 में पहली बार समता पार्टी की टिकट पर विधानसभा का चुनाव जीता था. इसके बाद वो इनेलो से जुड़ गये थे. साल 2000 में इनेलो की टिकट पर राठी दूसरी बार विधायक बने थे.

दो मामलों में आरोपी थे राठी

गौरतलब है कि नफे सिंह राठी कद्दावर नेता होने के साथ-साथ विवादों में भी रहे. उन पर दो मामलों में केस भी दर्ज था. बीजेपी के एक नेता की आत्महत्या को लेकर उन पर मामला दर्ज था. इसके अलावा नफे सिंह राठी पर बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी का भी आरोप था इसको लेकर उनपर मामले भी दर्ज किए गये थे. राठी पर जालसाजी, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश जैसे कुछ आरोप भी लगे हैं.

पुलिस ने नहीं दी राठी को सुरक्षा- अभय चौटाला

इनेलो नेता अभय चौटाला ने राठी की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. चौटाला ने कहा कि सरकार ने राठी की जान का खतरा होने के बावजूद सुरक्षा मुहैया नहीं कराई. चौटाला ने प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज के इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने कहा कि राठी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और राज्य के गृह मंत्री को लिखित आवेदन देकर मिल रही धमकियों की सूचना दी थी. चौटाला ने कहा कि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए थी.

Also Read: Haryana: इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >