Haryana Election: चुनाव से पहले निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल ने किया बड़ा वादा, कहा- 'पांच साल में बदल दूंगा गुरुग्राम की तस्वीर'

Haryana Election: निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल ने गुरुवार को कहा है कि पांच साल में तस्वीर नहीं बदली तो गुरुग्राम छोड़कर चला जाऊंगा. उन्होंने कहा कि शुरुआती सौ दिनों के भीतर सीवर, पानी और सफाई की समस्या दूर करूंगा.

Haryana Election: विधानसभा चुनावों का प्रचार अपने आखिरी चरण में है और हरियाणा की सबसे हॉट सीट मिलेनियम सिटी गुरुग्राम का सियासी पर चढ़ा हुआ है. इसी बीच बुधवार को सुबह से ही निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल के चुनावी दफ्तरों पर पुलिस की छापेमारी के बीच उन्होंने सेक्टर 29 स्थित लेजर वैली पार्क में भव्य रैली का आयोजन किया. चुनाव प्रचार खत्म होने से एक दिन पहले नवीन गोयल ने न सिर्फ अपनी सियासी ताकत दिखाई, बल्कि यह भी सिद्ध किया की गुड़गांव के विभिन्न समाजों के लोग उनके साथ एक मंच पर हैं और दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों भाजपा व कांग्रेस के लिए यह चुनाव इतना आसान नहीं है. नवीन गोयल ने मंच से कहा कि पहले उनके चुनाव में बैठ जाने की अफवाहें फैलाई गई और अब चुनावी दफ्तरों पर छापेमारी कर उन्हें और उनके समर्थकों को परेशान किया जा रहा है. लेकिन ऐसे प्रयासों से वह न तो दबने वाले हैं और न ही रुकने वाले.

5 साल में बदल दूंगा तस्वीर- नवीन गोयल
नवीन गोयल ने गुरुग्राम की जनता से सिर्फ पांच साल मांगे हैं और रैली के मंच से आह्वान किया, ‘मैं मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा, आप आशीर्वाद देने में कसर मत छोड़ना.’ इस मौके पर उन्होंने बीजेपी की विकास नीति पर सवाल उठाते हुए कि, शहर के लोग कूड़े और गंदगी में क्यों रहें और कब तक रहेंगे? शहर का सरकारी अस्पताल कहां है? आटो स्टैंड कहां है? बस स्टैंड कहां है? उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे मौका मिला तो सभी अधिकारियों को आपके सामने खड़ा करके काम करवाऊंगा.

उन्होंने कहा कि दलित समाज, पांचाल समाज, लाखेरा समाज जैसे 36 बिरादरी के सभी लोगों ने मेरा समर्थन किया है जिसके लिए मैं सबका धन्यवाद करता हूं. उनका यह भी कहना था कि वह हर कॉलोनी और सेक्टर की हर एक समस्या खत्म करेंगे साथ ही रुके हुए सरकारी कामों को दोबारा शुरू करवाया जायेगा. जीतने के तुरंत बाद शुरू के सौ दिनों में ही सफाई, ट्रैफिक, सीवर और बिजली पानी की हर समस्या को दूर करुंगा. इसके अलावा गुरुग्राम में ‘गुरुग्राम विकास ट्रस्ट’ बनाकर, आम आदमी और गरीब लोगों की सामाजिक, स्वास्थ और शिक्षा पर काम किया जाएगा.

…तो छोड़कर चला जाउंगा गुरुग्राम- नवीन गोयल
रैली में शामिल लोगों से भावुक अपील करते हुए नवीन गोयल ने यह भी कहा, ‘सिर्फ पांच साल की बात है और चुनाव जीतने के बाद अगर अगले पांच साल सेवा नहीं कर पाया तो कभी वोट मांगने नहीं आऊंगा और गुड़गांव को छोड़कर चला जाऊंगा. मुझे एक वोट मिले या एक लाख और आप चाहोगे तो डेढ़ लाख भी आ जाएंगे. लेकिन 9 तारीख को मैं आपको गुरुग्राम में नाले की सफाई करता हुआ मिलूंगा.’ रैली में गुरुग्राम की 36 बिरादरी के प्रतिनिधि भी शामिल हुए और उन्होंने नवीन गोयल के समर्थन का वादा किया. उनका यह भी कहना था कि आगामी आठ अक्टूबर को जब घोषणा होगी तो परिणाम नवीन गोयल के पक्ष में होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >