Haryana Election BJP: अनिल विज या नायब सिंह सैनी, अगर बीजेपी जीतेगी तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री! सियासी गलियारों में हलचल

Haryana Election BJP: बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने कहा है कि अगर हरियाणा में चुनाव के बाद बीजेपी सत्ता में लौटी तो मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश करूंगा.

Haryana Election BJP: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज ने रविवार को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य में पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद अगर पार्टी सत्ता में वापसी करती है तो वह मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश करेंगे. उनकी बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है. जाहिर है विज की इस बयान से पहले बीजेपी ने साफ कर दिया था कि अगर वह सत्ता में लौटती है तो नायब सिंह सैनी ही प्रदेश के सीएम रहेंगे.

लोगों की इच्छा है कि मैं सीएम बनूं- अनिल विज
अनिल विज ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उन्होंने आज तक पार्टी से कभी कुछ नहीं मांगा. लेकिन, हरियाणा के लोगों की मांग है कि वरिष्ठता के आधार पर इस बार मैं मुख्यमंत्री बनने का दावा पेश करूं. उन्होंने कहा कि अंबाला में भी लोग मुझसे कहते हैं कि मैं सबसे वरिष्ठ हूं, लेकिन मैं मुख्यमंत्री नहीं बना. अनिल विज ने कहा कि ‘पार्टी मुझे मुख्यमंत्री बनाती है या नहीं, यह उस पर निर्भर करता है. लेकिन अगर वह मुझे मुख्यमंत्री बनाती है, तो मैं हरियाणा की तकदीर और तस्वीर बदल दूंगा.’

अबतक पार्टी से कुछ नहीं मांगा- अनिल विज
अंबाला में मीडिया से बात करते हुए अनिल विज ने कहा कि मैं पार्टी का सबसे वरिष्ठ विधायक हूं और छह बार चुनाव जीत चुका हूं. यह मेरा सातवां चुनाव है. उन्होंने कहा कि मैंने अब तक अपनी पार्टी से कभी कुछ नहीं मांगा है. ऐसे में हरियाणा के लोगों की अपील में मैं मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश करूंगा. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस पर फैसला पार्टी आलाकमान को लेना है. वहीं जब उनसे पूछा गया कि नायाब सिंह सैनी को पहले ही पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है. इसपर उन्होंने कहा कि दावा करने पर कोई रोक नहीं है. मैं अपना दावा करूंगा, पार्टी को जो फैसला लेना होगा, वह लेगी.

हरियाणा में 5 अक्टूबर को होगा चुनाव
बता दें, हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. 8 अक्टूबर को नतीजे आने वाले हैं. हरियाणा में 90 विधानसभा सीट के लिए वोटिंग होगी. इससे पहले साल 2014 के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने पहली बार विधायक बने मनोहर लाल खट्टर को सीएम बनाया था, उस समय अनिल विज भी सीएम की दौड़ में शामिल थे. लेकिन पार्टी ने उन्हें पीछे करते हुए खट्टर को मौका दिया. पार्टी के फैसले से अनिल विज थोड़ा नाराज भी हुए थे. अब जब एक बार फिर अनिल विज सीएम पद के लिए दावा कर रहे हैं. तो ऐसे में अगर बीजेपी चुनाव जीतती है तो वो क्या फैसला लेगी यह आने वाले समय में साफ हो पाएगा. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Arvind Kejriwal Resignation: ‘इस्तीफे की बात एक नया ड्रामा’, अरविंद केजरीवाल के बयान पर मनोज तिवारी का बड़ा तंज

अरविंद केजरीवाल ने जनता को किया संबोधित, कहा चुनाव की करें तैयारी, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >