Haryana News: सीएम मनोहर लाल खट्टर समेत उनके मत्रिमंडल ने दिया इस्तीफा, बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूटना तय

Haryana News: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है. हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर समेत उनके मत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया है. प्रदेश में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूटना लगता है तय हो गया है.

Haryana News: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है. हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर समेत उनके मत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया है. प्रदेश में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूटना लगता है तय हो गया है. सीएम खट्टर और उनके मंत्रिमंडल ने प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा मंगलवार को सौंपा. संभावना जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग पर बीजेपी और जेजेपी में बात नहीं बनी, जिसके कारण दोनों दलों का गठबंधन टूट गया है. वहीं खट्टर के इस्तीफे के बाद मीडिया ने ने हरियाणा बीजेपी के नेता कंवर पाल गुज्जर से अगला सीएम कौन बनेगा को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि सीएम साहब ही सीएम साहब रहेंगे. यानी उनका इशारा मनोहर लाल खट्टर की ही ओर था.

गौरतलब है कि हरियाणा में सियासी हलचल के बीच निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत ने कहा है कि उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की. हमने पहले ही सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार को अपना समर्थन दे दिया है. हमने लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की. मुझे यह आभास हुआ कि प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. जेजेपी से गठबंधन तोड़ने की शुरुआत हो चुकी है.

सभी 10 सीटें जीतेगी बीजेपी- गोपाल कांडा

सिरसा के विधायक और हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने कहा कि मुझे लगता है कि गठबंधन (बीजेपी-जेजेपी) लगभग टूट चुका है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी सभी 10 सीटें जीतेगी. जेजेपी के बिना भी हरियाणा सरकार जीतेगी.और सभी स्वतंत्र उम्मीदवार भाजपा का समर्थन करना जारी रखेंगे. इसी कड़ी में खबर है कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ आज हरियाणा जाएंगे.

हरियाणा विधानसभा की क्या है स्थित

हरियाणा में विधानसभा में 90 सीटें हैं. जिसमें से बीजेपी के पास 41 सीटें हैं. कांग्रेस के पास 30 सीटें हैं. जबकि, 10 सीटें इनेलो के पास हैं. एक हलोपा और सात निर्दलीय विधायक हैं. हरियाणा में सरकार बनाने के लिए 46 विधायक होने चाहिए. बीजेपी ने अपने 41 और 10 जेजेपी के विधायकों के साथ गठबंधन कर सरकार का गठन किया था. हालांकि अब ऐसे में हरियाणा में पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी को जब 41 सीटें मिली थीं जिसके बाद पार्टी ने जेजेपी के 10 विधायकों को साथ लेकर गठबंधन के तहत सरकार बनाई थी.


 सीट शेयरिंग को लेकर बिगड़ गई बात
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग की बात पर दोनों पार्टियां एकमत नहीं हो पाई. जिसके बाद दोनों दलों में टूट की खबरें आ रही हैं. हालांकि इससे बीजेपी में सरकार जाने के खतरा नहीं है क्योंकि उसके पास 7 निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >