Haryana Assembly Election: हरियाणा में अब 5 अक्टूबर को होगा मतदान, 8 October को आएंगे रिजल्ट

Haryana Assembly Election 2024: चुनाव आयोग ने हरियाणा चुनाव की तारीख बदल दी है. हरियाणा विधानसभा का चुनाव अब 1 अक्टूबर की जगह 5 अक्टूबर को होगा.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में चुनाव की तारीख बदल गई है. हरियाणा में अब 5 अक्टूबर को मतदान होगा. इससे पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 1 अक्टूबर को मतदान होना था. चुनाव आयोग ने बिश्नोई समुदाय के सदियों पुराने त्योहार को ध्यान में रखते हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख में बदलाव किया है. निर्वाचन आयोग ने कहा है कि अब जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की मतगणना चार अक्टूबर के बजाय आठ अक्टूबर को होगी.

चुनाव आयोग ने किया ऐलान
शुक्रवार को चुनाव आयोग ने तारीख में बदलाव को लेकर बयान दिया है. चुनाव आयोग ने कहा है कि हरियाणा में आगामी त्यौहार को देखते हुए यह फैसला किया गया है. बता दें, बिश्नोई समुदाय अपने गुरु जम्बेश्वर की याद में सदियों से आसोज अमावस्या का उत्सव बड़े धूम-धाम से मनाते हैं. इसी को देखते हुए चुनाव आयोग ने मतदान की तारीख में बदलाव किया है. अब हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा, और 8 अक्टूबर को नतीजे आएंगे. हरियाणा और जम्मू कश्मीर के नतीजे एक साथ आठ अक्टूबर को आएंगे. 

यह चुनाव आयोग का अधिकार- हुड्डा
हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख 1 अक्टूबर से बढ़ाकर 5 अक्टूबर करने के चुनाव आयोग के फैसले पर हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का बयान आया है. हुड्डा ने कहा है कि यह चुनाव आयोग का अधिकार है. उन्होंने तारीख बढ़ा दी है. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि भाजपा ने पहले ही हार स्वीकार कर ली है. जब हरियाणा सरकार ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा था तो मैंने उस वक्त कहा था कि बीजेपी ने हार स्वीकार कर ली है.

बीजेपी समेत कई दलों ने किया था अनुरोध
हरियाणा विधानसभा की तारीख में बदलाव को बीजेपी समेत कई और राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया था. राजनीतिक दलों की अपील पर विचार करने के बाद चुनाव आयोग ने तारीख में बदलाव किया है. बता दें कि हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा.

Also Read: रूस के लापता हेलीकॉप्टर का नहीं मिल रहा सुराग, 22 लोग थे सवार, ज्वालामुखी के पास से हुआ गायब!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >