Gurugram News: माउथ फ्रेशनर खाने के बाद खून की उल्टी होने के मामले में रेस्तरां मैनेजर गिरफ्तार, 5 लोग हुए थे बीमार

Gurugram News: गुरुग्राम के रेस्तरां में माउथ फ्रेशनर खाने के बाद पांच लोगों के बीमार होने के मामले में पुलिस ने मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है. रेस्टोरेंट मैनेजर गगनदीप को गुरुग्राम पुलिस जिला अदालत ले गई. 2 मार्च को एक रेस्तरां से माउथ फ्रेशनर लेने के बाद पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.

Gurugram News: गुरुग्राम के एक रेस्तरां में खाना खाने के बाद माउथ फ्रेशनर में मिली सूखी बर्फ खाने से पांच लोग बीमार पड़ गए थे. पांच में से चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इलाज के बाद सभी घर लौट गए हैं.

Gurugram News: एक ही परिवार के लोग डिनर के लिए गए थे रेस्तरां

ग्रेटर नोएडा के रहने वाले अंकित कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह शनिवार को अपनी पत्नी और चार दोस्तों के साथ सेक्टर 90 के एक रेस्तरां में डिनर के लिए गए थे. डिनर के बाद रेस्तरां में एक वेटर माउथ फ्रेशनर लाया, जिसे सभी ने खाया. अंकित ने बताया माउथ फ्रेशनर खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

Gurugram News: डॉक्टर के अनुसार हो सकती थी मौत

शिकायतकर्ता अंकित कुमार ने बताया, मैंने माउथ फ्रेशनर का पैकेट एक डॉक्टर को दिखाया, जिन्होंने कहा कि यह सूखी बर्फ है. डॉक्टर के अनुसार यह एक तेजाब है जिससे मौत हो सकती है.

माउथ फ्रेशनर खाने के बाद होने लगी खून की उल्टी

पुलिस ने बताया कि माउथ फ्रेशनर खाने के बाद पांचों लोगों ने मुंह में जलन की शिकायत की थी, उनके मुंह से खून बहने लगा और उन्हें उल्टियां होने लगीं. पुलिस ने इस मामले में रविवार को आईपीसी की धारा 328 (जहर के माध्यम से चोट पहुंचाना) और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की थी.

Also Read: संदेशखाली मामले में हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची राज्य सरकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >