Haryana Election 2024: नवीन जिंदल के परिवार को झटका, जानें बीजेपी की पहली लिस्ट की 10 खास बातें

Haryana Election 2024: बीजेपी ने विधानसभा के चुनाव के लिए 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. जानें इस लिस्ट की 10 खास बातें

Haryana Election 2024: बीजेपी ने हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट पर नजर डालें तो प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा सीट से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. वहीं हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कई लोगों पर भरोसा जताया गया है. आइए जानते हैं इस लिस्ट में क्या खास है जिसकी चर्चा हो रही है.

  1. हरियाणा बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को बादली से और पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज को अंबाला कैंट से उम्मीदवार बनाया गया है.
  2. हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए देवेंद्र सिंह बबली, संजय कबलाना और श्रुति चौधरी को क्रमश: टोहाना, बेरी और तोशाम से चुनाव में उतारा गया है.
  3. केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह अटेली से चुनाव लड़ेंगी.
  4. कैप्टन अभिमन्यु, कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल के नाम भी बीजेपी की पहली लिस्ट में है.
  5. 15 ओबीसी, 13 जाट, 13 एससी, 10 पंजाबी, 9 ब्राह्मण , 5 वैश्य, 2 राजपूत और 2 विश्नोई को बीजेपी ने टिकट दिया है.

    Read Also : BJP Candidate List: हरियाणा चुनाव को लेकर बीजेपी की First List में 67 नाम, सीएम नायब सैनी लाडवा से उम्मीदवार
  6. हिसार ने टिकट की दावेदारी कर रहे नवीन जिंदल के परिवार के हाथ निराशा लगी है. यहां से मौजूदा विधायक कमल गुप्ता को फिर से टिकट बीजेपी ने दिया है.
  7. महम से भारतीय कब्ड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा चुनावी मैदान में हैं.
  8. बीजेपी ने ऐसे तीन उम्मीदवार (भगवान दास कबीरपंथी, कैप्टन अभिमन्यु और ओम प्रकाश धनखड़) को भी टिकट दिया है जो पिछली बार चुनाव हार गए थे.
  9. बीजेपी की पहली लिस्ट में 25 नए चेहरे नजर आ रहे हैं.
  10. बीजेपी की पहली लिस्ट में सिरसा सीट पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया गया है.

कब है हरियाणा में मतदान

हरियाणा में विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को होने हैं और मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी. इससे पहले मतदान की तारीख 1 अक्टूबर को थी जबकि मतगणना की तारीख 2 अक्टूबर को थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >