AAP Candidate List: आम आदमी पार्टी ने जारी की पांचवी लिस्ट, 70 उम्मीदवारों का किया ऐलान

AAP Candidate List:  हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी पांचवीं लिस्ट भी जारी कर दी है. प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से 70 पर AAP ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है.

AAP Candidate List: हरियाणा विधानसभा चुनाव  को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी रेस में है. बुधवार को पार्टी ने उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी की है. पार्टी ने बुधवार देर शाम पांचवीं लिस्ट जारी की. आप ने इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. इससे पहले आप ने बुधवार को ही 21 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था. आम आदमी पार्टी अब तक 70 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. AAP ने अपनी पांचवी लिस्ट में नरवाना से अनिल रंगा को टिकट दिया है. तोशाम से दलजीत सिंह को, नंगल चौधरी से डॉ गोपीचंद को टिकट मिला है. पटौदी से प्रदीप जुटेल को टिकट मिला है. बता दें, हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ रही है.

चौथी लिस्ट में जारी किया था 21 नाम
इससे पहले बुधवार को ही चौथी लिस्ट में आम आदमी पार्टी  21 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी. पार्टी ने जुलाना से कविता दलाल को कांग्रेस की विनेश फोगट और बीजेपी के योगेश बैरागी के खिलाफ मैदान में उतारा है. वहीं आम आदमी पार्टी ने लाडवा सीट से जोगा सिंह को मैदान में उतारा है. इस सीट में प्रदेश के सीएम और बीजेपी नेता नायब सिंह सैनी चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि कांग्रेस ने इस सीट से मेवा सिंह को टिकट दिया है.

सीट                       आप उम्मीदवार
जुलाना                कविता दलाल
सफीदोन              निशा देशवा
तोहाना                सुखविंदर सिंह गिल
कालांवाली             जसदेव निक्का
लाडवा                 जोगा सिंह
कैथल                  सतबीर गोयत
करनाल                सुनील बिंदल
पानीपत ग्रामीण        सुखबीर मलिक
नारौंद                  राजीव पाली
हंसी                    राजेंद्र सोरखी
हिसार                  संजय सतरोदिया
गुड़गांव                निशांत आनंद
अंबाला कैंट            राज कौर गिल
यमुना नगर            ललित त्यागी
गानौर                  सरोज बाला राठी
सोनीपत               देवेंद्र गौतम
गोहाना                शिव कुमार रंगीला
बरोदा                 संदीप मलिक
सिरसा                साम मेहता
उकलाना             नरेंद्र उकलाना
तोशाम         दलजीत सिंह को
नंगल चौधरी डॉ गोपीचंद
पटौदी   प्रदीप जुटेल
फिरोजपुर झिरका वसीम जाफर
पुनाहना     नायब ठेकेदार बिसरु
होडाल एमएल गौतम
पलवल धमेंद्र हिन्दुस्तानी
पृथला कौशल शर्मा

5 अक्टूबर को होगा मतदान
आम आदमी पार्टी ने अब तक 70 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. चुनाव में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है. हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होना है. कांग्रेस और आप ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था, जबकि पंजाब में दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में आप को हरियाणा में एक सीट दी थी, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था. बता दें. 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में आप ने 46 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत पाई. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: CM Yogi on Rahul Gandhi: अलगाववादी समूह के नेता बनने की ओर राहुल गांधी अग्रसर, सीएम योगी ने किया बड़ा हमला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >