आज जारी नहीं होगा 10 वीं हरियाणा बोर्ड का परीक्षा परिणाम, जानिए कब हो सकता है जारी

हरियाणा एजुकेशन बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा है कि आज यानी कि 8 जून को हरियाणा के 10वीं के परीक्षा परिणाम जारी नहीं होंगे.

हरियाणा एजुकेशन बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा है कि आज यानी कि 8 जून को हरियाणा के 10वीं के परीक्षा परिणाम जारी नहीं होंगे. पहले 12 वीं साइंस का पेपर होगा उसके बाद ही परीक्षा परिणाम जारी होंगे. ये बातें बोर्ड के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने कहा indianexpress.com से बात चीत में कहा. उन्होंने कहा कि इस महीने परीक्षा आयोजित कर दी जाएगी, परीक्षा आयोजित करने की तिथि अगले सप्ताह जारी कर दी जाएगी. बता दें कि 10 वीं बोर्ड की परीक्षा लॉक डाउन के पहले आयोजित की गई थी. अब पहले साइंस की परीक्षा आयोजित होगी उसके बाद ही 10 वीं का परिणाम घोषित किया जाएगा.

बता दें की इससे पहले 3 जून को हरियाणा बोर्ड की तरफ से सूचना जारी की गई कि 12 वीं के बची हुई परीक्षा 1 से 15 जुलाई तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले टाइम टेबल की पूरी जानकारी दे दी जाएगी. अगर कोई छात्र अपने परीक्षा के अंक से संतुष्ट नहीं होगा वो बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा में अनुरोध के आधार पर बैठ सकता है.

बोर्ड अध्यक्ष ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी छात्र जो किसी पेपर में दोबारा उपस्थित होना चाहता है उन्हें इससे संबंधित एक आवेदन देना होगा. गौरतलब है कि इस साल 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में 3.71 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. बता दें पिछले साल 10 वीं की परीक्षा में 57.39 प्रतिशत रिजल्ट हुआ था. इससे पहले हरियाणा बोर्ड के सचिव ने इस बात की जानकारी दी थी कि इस वर्ष शिक्षकों को परीक्षा की कॉपियां घर से जांच करने की इजाजत दे दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >