Weather Forecast: सांप बिच्छू नहीं गुजरात के घरों में घुस रहे मगरमच्छ, IMD ने कहा- खतरा टला नहीं

Weather Forecast: गुजरात में मानसून की बारिश से कई जिलों जलमग्न हो गया है. पानी सड़कों और रास्तों में कदर भर गया है कि मगरमच्छ जैसे बड़े और खतरनाक जानवर घरों और कैंपस में घुसने लगे हैं.

Weather Forecast: बारिश के दिनों में बिहार-यूपी के घरों में सांप-बिच्छू का घुस जाना आम बात है. बरसात के दिनों में अक्सर ऐसा होता है. लेकिन,गुजरात में हुई बारिश से लोगों के घरों में मगरमच्छ घुस रहे हैं. गुजरात के वडोदरा में इतनी बारिश हुई कि सड़क-रास्ते पानी से लबालब हो गये. इतनी बारिश हुई की एक घर की छत पर मगरमच्छ नजर आया. इसी तरह बड़ौदा स्थित महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी परिसर में मगरमच्छ घुस गया. वन विभाग की टीम ने बड़ी मुश्किल से रस्सियों के सहारे मगरमच्छ को काबू किया. नीचे वीडियो में देखिए कितनी मुश्किल से वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को काबू किया.

गुजरात में बारिश का कहर
गुजरात में मानसून (Gujarat Monsoon Rain) मेहरबान है. कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. घर, मोहल्ला समेत पूरा का पूरा शहर जलमग्न हो जा रहा है. वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने मछुआरों को आने वाले दो तीन दिनों तक समुद्र में नहीं जाने की एडवाइजरी जारी किया है. खुद पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात कर प्रदेश की हालात का जायजा लिया है. बता दें, गुजरात के कई जिलों में बाढ़ आ गया है.

बारिश के कारण 19 लोगों की मौत
गुजरात में बारिश, बाढ़ और बारिश संबंधित घटनाओं में 19 और लोगों की मौत हो गई. ऐसी घटनाओं में तीन दिन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है. गुजरात में गुरुवार को पांचवें दिन भी मानसून की जोरदार बारिश हुई. बारिश बारिश के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में से करीब 18 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. वडोदरा में बारिश थमने के बावजूद, शहर से होकर बहने वाली विश्वामित्री नदी के अपने तटों को तोड़कर आवासीय इलाकों में प्रवेश कर जाने से निचले इलाकों में जलजमाव हो गया और इमारतें, सड़कें और वाहन पानी में डूब गए.

पीएम मोदी ने लिया हालात का जायजा
गुजरात के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हैं. भारी बारिश और बाढ़ के हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने सीएम पटेल को हर संभव मदद का भरोसा जताया. वहीं बाढ़ के कारण वडोदरा शहर में लोग अपने घरों और छतों में फंस गये, जिन्हें एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना की तीन टुकड़ियों ने निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया. मंत्री ऋषिकेश पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वडोदरा में अब तक 5000 से अधिक लोगों को निकाला गया और 1200 अन्य लोगों को बचाया गया है.

खतरा टला नहीं
मौसम विभाग ने कहा है कि गुजरात में अभी खतरा टला नहीं है. एक-दो दिन बारिश का दौर जारी रहेगा. बारिश के कारण राज्य में 140 जलाशय, बांध और 24 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. भारी बारिश के कारण यातायात और रेलगाड़ियों की आवाजाही भी बाधित हुई है. 206 बांधों में से 122 को उनके जलस्तर में तेज वृद्धि के कारण हाई अलर्ट पर रखा गया है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Chhattisgarh: नारायणपुर से बड़ी खबर, सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >