Morbi Bridge Collapse: मोरबी हादसा मामले में अदालत ने 4 आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजा

Morbi bridge collapse Live Updates: गुजरात के मोरबी पुल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 135 हो गयी. जबकि अब भी कई लोग लापता बताये जा रहे हैं. लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोरबी का दौरा करने वाले हैं. पीएम मोदी वहां पहुंचकर हादसे के बारे में पूरी जानकारी लेने वाले हैं. मालूम हो मोरबी हादसे को लेकर अबतक 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि हादसे की जांच SIT ने शुरू कर दी है.

Live Updates
4:43 AM. 2 Nov 22 11:13 PM. 1 Nov

मोरबी हादसा मामले में अदालत ने 4 आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजा

गुजरात के मोरबी में केबल पुल टूटने के मामले में गिरफ्तार किए गए ओरेवा ग्रुप के दो प्रबंधकों समेत 4 आरोपियों को अदालत ने मंगलवार को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. सरकारी अभियोजक एचएस पांचाल ने कहा कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एमजे खान ने गिरफ्तार पांच अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

4:43 AM. 2 Nov 22 11:13 PM. 1 Nov

मोरबी हादसे पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने BJP का घेरा, कहा- जवाबदेही तय होना जरूरी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात के मोरबी में हुए हादसा मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है. खड़गे ने कहा कि मोरबी हादसे की जवाबदेही तय होना जरूरी है. उन्होंने कहा, अधिकारियों की भूमिका की हो जांच होनी चाहिए. इसके साथ ही खरगे ने कहा कि गुजरात चुनाव की घोषणा में विलंब हुआ, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी को मोरबी में गिरे पुल जैसे और पुलों का उद्घाटन करना है.

4:43 AM. 2 Nov 22 11:13 PM. 1 Nov

मोरबी पुल हादसे से संबंधित याचिका पर 14 नवंबर को होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि गुजरात के मोरबी में पुल गिरने की घटना की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित करने संबंधी जनहित याचिका पर 14 नवंबर को सुनवाई करेगा. मोरबी में मच्छु नदी पर बना ब्रिटिश युग का पुल रविवार को टूट कर गिर गया था. इस हादसे में 134 लोगों की मौत हो गई है.

4:43 AM. 2 Nov 22 11:13 PM. 1 Nov

हाई लेवल मीटिंग में बोले पीएम मोदी, मोरबी हादसे की विस्तृत जांच जरूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मोरबी में हुए हादसे को लेकर हाई लेवल मीटिंग बुलाई. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस हादसे की विस्तृत जांच जरूरी है.

4:43 AM. 2 Nov 22 11:13 PM. 1 Nov

मोरबी पुल हादसा गुजरात में व्यापक भ्रष्टाचार का नतीजा: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि मोरबी पुल हादसा गुजरात में व्यापक भ्रष्टाचार का नतीजा है. उन्होंने कहा कि पीड़ितों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं. केजरीवाल ने गुजरात सरकार के सत्ता छोड़ने और राज्य में तत्काल विधानसभा चुनाव कराने की मांग भी की. AAP नेता ने कहा, एक घड़ी बनाने वाली ऐसी कंपनी को पुल निर्माण का ठेका क्यों दिया गया, जिसे इसका कोई अनुभव नहीं था?

4:43 AM. 2 Nov 22 11:13 PM. 1 Nov

पीएम मोदी पहुंचे मोरबी, घायलों से अस्पताल में करेंगे मुलाकात

पीएम नरेंद्र मोदी मोरबी पहुंच गए है. प्रधानमंत्री अस्पताल में जाकर घायलों से मुलाकात करेंगे. इससे पहले, गुजरात सरकार के मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने मंगलवार को कहा कि मोरबी पुल हादसे में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 135 हो गई है और अब तक 170 अन्य को बचा लिया गया है.

मुख्य बातें

Morbi bridge collapse Live Updates: गुजरात के मोरबी पुल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 135 हो गयी. जबकि अब भी कई लोग लापता बताये जा रहे हैं. लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोरबी का दौरा करने वाले हैं. पीएम मोदी वहां पहुंचकर हादसे के बारे में पूरी जानकारी लेने वाले हैं. मालूम हो मोरबी हादसे को लेकर अबतक 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि हादसे की जांच SIT ने शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >