गुजरात AAP अध्यक्ष गोपाल इटालिया लिए गये हिरासत में, PM Modi के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

आम आदमी पार्टी के गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. दिल्ली पुलिस ने एनसीडब्ल्यू कार्यालय से उन्हें हिरासत में लिया. गोपाल इटालिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बीजेपी लगातार हमला कर रही है.

आम आदमी पार्टी के गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. गोपाल इटालिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. बता दें, गोपाल इटालिया के आपत्तिजनक बयान वाला वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी लगातार आम आदमी पार्टी पर निशाना साध रही थी. बीजेपी नेता संबित पात्रा ने भी पीसी कर इस मामले को उठाया था.

राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यालय से हिरासत में लिया: दिल्ली पुलिस ने आज यानी गुरुवार को गोपाल इटालिया को राष्ट्रीय महिला आयोग कार्यालय से हिरासत में लिया है. गौरतलब है कि कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर दिल्ली पुलिस ने गोपाल इटालिया को हिरासत में लिया है.

रेखा शर्मा ने किया ट्वीट: इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अपने कार्यालय के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से किए जा रहे  प्रदर्शन को लेकर ट्वीट किया था. बता दें, रेखा शर्मा ने बताया कि आम आदमी पार्टी के गुजरात चीफ गोपाल इटालिया को एक वीडियो के मामले में तलब किया गया था. जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. इसी के कारण आम कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >