गो-तस्करी मामले में शख्स को उम्रकैद के साथ 5 लाख का जुर्माना, अदालत ने कही ये बात

गुजरात की एक कोर्ट ने गो-तस्करी मामले में एक शख्स को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इस मामले में शख्स को पुलिस ने बीते साल अगस्त महीने में गिरफ्तार किया था. उसपर अवैध रूप से दर्जन भर से अधिक गायों और गोवंशों को एक ले जाने का आरोप था.

Gujarat News: गुजरात की एक कोर्ट ने गो-तस्करी मामले में एक शख्स को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अपने फैसले में कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर गौ हत्या को रोक दिया जाए तो धरती की सारी समस्या खत्म हो जाएगा. बता दें, गुजरात की तापी अदालत ने मवेशी तस्करी के आरोप में एक शख्स को आजीवन कारावास के साथ 5 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है.

2020 में पुलिस ने किया था गिरफ्तार: गौरतलब है कि इस मामले में शख्स को पुलिस ने बीते साल अगस्त महीने में गिरफ्तार किया था. उसपर अवैध रूप से दर्जन भर से अधिक गायों और गोवंशों को एक ले जाने का आरोप था. आरोपी पर गुजरात पशु संरक्षण अधिनियम 2017, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 समेत कई और अधिनियमों के तहत कार्रवाई की गई.  

ब्रह्मांड के लिए गाय बेहद अहम: मामले में प्रधान जिला न्यायाधीश जस्टिस समीर विनोद चंद्र व्यास ने कहा कि गाय सिर्फ जानवर नहीं है. उन्होंने कहा कि गाय ब्रह्मांड के लिए बेहद अहम है. जिस दिन गाय के रक्त की एक बूंद भी जमीन पर गिरनी बंद हो जाएगी उस दिन धरती की सभी समस्याएं हल हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि गाय का गोबर भी काफी उपयोगी होती है और गौमूत्र तो औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. कई लाइलाज बीमारियों इसका सेवन किया जाता है.

Also Read:
MCD Mayor Elections: दिल्ली मेयर का चुनाव कल, AAP और BJP में फिर तकरार के आसार!

जलवायु परिवर्तन का गोहत्या से है नाता: सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने यह भी दावा किया कि विज्ञान ने अब साबित कर दिया है कि गाय के गोबर से बने घर परमाणु विकिरण से प्रभावित नहीं होते हैं. उन्होंने गोहत्या को जलवायु परिवर्तन से भी जोड़ा. अदालत ने बताया कि मौजूदा दौर में जो समस्याएं आ रही हैं वो बढ़ते चिड़चिड़ेपन और गर्म स्वभाव के कारण हैं. उन्होंने कहा कि जब तक गौ हत्या पर रोक नहीं लगाई जाती तब तक स्वच्छ वातावरण नहीं बन सकता. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >