बदडीहा स्थित एक होटल में पीरटांड़, हरलाडीह व गिरिडीह मध्य मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक, जबकि भाजपा जिला कार्यालय में पचंबा, गिरिडीह नगर व पूर्वी मंडल के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला हुई. मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह थे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और संगठन की मजबूती बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता व समर्पण पर निर्भर करती है. उन्होंने संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण और जनसमस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ताओं से निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया. श्री सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने में है.
केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन पहुंचाने की अपील
श्री सिंह ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि संगठन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जायेगा. साथ ही जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाकर संगठन को प्रभावी बनाने का काम होगा. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के निर्देशों को धरातल पर उतारने और जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया.
ये रहे उपस्थित
कार्यशाला में प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार, विनय कुमार सिंह, दिनेश यादव, सुरेश साव, प्रकाश सेठ, चुन्नूकांत, संदीप डंगेच, सिकंदर हेंब्रम, मुकेश जालान, नवीन सिन्हा, श्याम प्रसाद, देवराज, संजीव कुमार, दीपक यादव, सुरेश मंडल, खिरोधर दास, सिंकू सिन्हा, कुंदन सिंह, राजेश गुप्ता, अजय सिंह, सोमनाथ पांडेय, बबलू दास, शुभम पांडेय, गोपी तुरी समेत अन्य मौजूद थे.
