गिरिडीह : सीएसपी संचालक से लूट मामले में नूर मोहम्मद गिरफ्तार, 38 हजार रुपए व पिस्टल बरामद

गिरिडी में 5 दिन पहले बगोदर थाना क्षेत्र के खेतको रोड के गेल ऑफिस के समीप सीएसपी संचालक सचिन कुमार से पांच लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

गिरिडीह में 5 दिन पहले बगोदर थाना क्षेत्र के खेतको रोड के गेल ऑफिस के समीप सीएसपी संचालक सचिन कुमार से पांच लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसका नाम नूर मोहम्मद है. इसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और एक पिस्टल बरामद किया है.

गिरिडीह के एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद इसी पिस्टल से अपराधियों ने हवाई फायरिंग की थी. गिरिडीह जिले के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने शुक्रवार (23 फरवरी 2024) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी. एसपी ने बताया की सीएसपी संचालक सचिन कुमार के साथ हुई लूटपाट की घटना के बाद पुलिस की एक टीम लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी कर रही थी.

Also Read : Google सर्च इंजन पर फर्जी कूरियर का नंबर डाल लोगों को चूना लगाने वाले 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार

चार आरोपियों को पुलिस ने तीन दिन पहले ही कर लिया गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को तीन दिन पूर्व ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पांचवें आरोपी नूर मोहम्मद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके पास से लूट के 38 हजार रुपए व एक पिस्टल बरामद हुआ है. एसपी ने यह भी बताया कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापामारी कर रही है.

सीएसपी संचालक से लूट मामले में गिरफ्तार नूर मोहम्मद से बरामद पिस्टल और नकदी. Prabhat Khabar

सीएसपी संचालक को घायल कर लूट लिए थे 5 लाख रुपए

पुलिस ने बताया कि सोमवार (19 फरवरी 2024) की शाम को करीब 4:45 बजे बगोदर थाना क्षेत्र के अलगडीहा गांव के सीएसपी संचालक सचिन कुमार बैंक ऑफ इंडिया से पैसे की निकासी कर अपने घर जा रहा था. इसी दौरान औरा-खेतको रोड के गेल ऑफिस के पास दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने हवाई फायरिंग करते हुए रिवॉल्वर की बट से मारकर सीएसपी संचालक सचिन कुमार को घायल कर दिया. इसके बाद पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गए.

Also Read : झारखंड: 10 लाख के इनामी नक्सली साहेबराम मांझी को मिली पारसनाथ जोन की कमान, संगठन की मजबूती में जुटा

लूट के बाद भाग रहे एक आरोपी को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा

घटना के बाद भुक्तभोगी ने हो-हल्ला किया, तो आसपास के ग्रामीणों ने अपराधियों का पीछा करना शुरू किया. ग्रामीणों ने मो जावेद और अल्ताफ को खदेड़कर पकड़ लिया. इसके बाद दोनों की निशानदेही पर अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर दो अन्य आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. पांचवें आरोपी नूर मोहम्मद को भी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, इस घटना का मास्टरमाइंड अभी भी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है.

गिरिडीह से मृणाल सिन्हा की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >