Dumka Crime News: दुमका के सरैयाहाट में जमीन विवाद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या

Dumka Crime News: दुमका जिले के सरैयाहाट में एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मामला जमीन विवाद से जुड़ा है. पुलिस जांच में जुट गई है.

Dumka Crime News: दुमका जिले में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक की उम्र 55 वर्ष बताई जा रही है. उसका नाम नीलकंठ यादव है. मामला जमीन विवाद से जुड़ा है.

Dumka के सरैयाहाट में देर रात करीब 2 बजे हुई घटना

बताया जा रहा है कि दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र में यह घटना देर रात 2 बजे के आसपास हुई. थाना क्षेत्र के जोकेला गांव में जमीन विवाद में नीलकंठ यादव (55) की हत्या कर दी गई.

Also Read : दुमका में प्रचंड धूप व लू से बीमार पड़ रहे लोग, पीजेएमसीएच में दोगुने हो गये मरीज

घात लगाकर अपराधियों ने नीलकंठ यादव को सिर में मारी गोली

बताया गया है कि नीलकंठ यादव रात में अन्य दिनों की तरह खाने के बाद अन्य दिनों की तरह घर के बाहर सो रहा था. इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी.

मृतक के सिर में काफी करीब से गोली मारी गई

शव देखने से प्रतीत होता है कि अपराधियों ने काफी करीब से नीलकंठ यादव के सिर में गोली मारी है. घटना रात के करीब 2 बजे की बताई जा रही है. पुलिस को घटना की जानकारी सुबह में दी गई.

थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे, जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी निरंजन कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. थाना प्रभारी खुद मामले की तफ्तीश में जुटे हैं. पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया.

Also Read : दुमका : कैराबनी में फंदे में लटका मिला विवाहिता का शव, पिता का आरोप ससुरालवालों ने हत्या कर फंदे से लटकाया

Also Read : रंगाई कार्य के दौरान सीढ़ी से गिरकर पेंटर की मौत, ठेकेदार पर लगाया आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >