Delhi Rain: टूटा 45 सालों का रिकॉर्ड.. यमुना का जलस्तर 207.66 मीटर के पार, CM केजरीवाल ने की इमरजेंसी मीटिंग

दिल्ली में यमुना के बढ़े हुए जलस्तर ने 45 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक यमुना का जलस्तर शाम चार बजे तक 207.71 मीटर पर पहुंच गया है. दिल्ली में निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. सुरक्षा के लिहाज से एनडीआरएफ की 12 टीमों को तैनात किया गया है.

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. इधर, दिल्ली में मंडराते बाढ़ के खतरे को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने सचिवालय में आपात बैठक की. बैठक में दिल्ली सरकार के मंत्री, महापौर और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे. बता दें, दिल्ली में मानसून की दस्तक के बाद लगातार हो रही बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया है. की इलाकों में सड़के तालाब बन गई हैं. वहीं, हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रहा है.

सीएम केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र
यमुना नदी का तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अहम बैठक की. इससे पहले सीएम केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर पूरी स्थिति से भी अवगत कराया. उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन होना है. इसको देखते हुए हथिनीकुंड से सीमित मात्रा में पानी छोड़ा जाना चाहिए, ताकि यमुना का जलस्तर और न बढ़े.

एनडीआरएफ की 12 टीमें तैनात
दिल्ली में यमुना के बढ़े हुए जलस्तर ने 45 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक यमुना का जलस्तर शाम चार बजे तक 207.71 मीटर पर पहुंच गया है. दिल्ली में निचले इलाकों में बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने इलाका खाली करा दिया है. वहीं, सुरक्षा के लिहाज से एनडीआरएफ की 12 टीमों को तैनात किया गया है. दिल्ली सरकार ने किसी भी आफत से निपटने की पूरी तैयारी की है.बता दें, यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से नोएडा के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. यमुना नदी के करीब में नोएडा के जो क्षेत्र है, वहां पानी जमा होने लगा है.

Also Read: Chandrayaan-3: चांद को छूने फिर उड़ान भरेगा चंद्रयान-3, लैंडिंग को लेकर इसरों ने बनाई खास योजना

यमुना के जलस्तर ने तोड़ा 45 सालों का रिकॉर्ड
दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. इससे पहले यमुना का जल स्तर 1978 में 207.49 मीटर तक पहुंच गया था और अब इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए जलस्तर 207.55 मीटर तक पहुंच गया है. यमुना के जलस्तर को लेकर केजरीवाल ने एक ट्वीट कर कहा कि केंद्रीय जल आयोग ने आज यमुना का जलस्तर 207.72 मीटर तक पहुंचने का अनुमान जताया है. दिल्ली के लिए यह अच्छी खबर नहीं है. केजरीवाल ने कहा कि हथिनी कुंड बैराज में असामान्य रूप से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का स्तर बढ़ रहा है. केंद्र से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया जाता है कि यमुना का जलस्तर और न बढ़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >