Delhi New CM: दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन? शपथ ग्रहण का समय-जगह फाइनल

Delhi New CM: दिल्ली के नये मुख्यमंत्री कौन होंगे इसको लेकर अब तक संशय की स्थिति बनी हुई है. बीजेपी में लगातार मंथन का दौर जारी है. इस बीच नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का डेट और स्थान फाइनल हो गया है.

Delhi New CM: दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा से पहले शपथ ग्रहण का समय और स्थान का खुलासा हो गया है. खबर है, दिल्ली में बीजेपी की अगुआई में बनने वाली नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को रामलीला मैदान में हो सकता है. पहले खबर आई थी कि शपथ ग्रहण समारोह 18 फरवरी को हो सकता है, लेकिन बाद में 20 फरवरी को होने की खबर आई.

19 फरवरी को बीजेपी विधायक दल की बैठक

नये मुख्यमंत्री की तलाश के बीच 19 फरवरी यानी बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगी. जिसमें सभी विधायक अपना नेता चुनेंगे. उसके बाद दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा. इससे पहले खबर आई थी कि विधायक दल की बैठक 17 फरवरी को हो सकती है.

मुख्यमंत्री की रेस में ये नाम सबसे आगे

दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर मंथन जारी है. बीजेपी का इतिहास रहा है कि वह मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर हमेशा से चौकाया है. चाहे वो राजस्थान हो, छत्तीसगढ़ हो या फिर मध्य प्रदेश हो. दिल्ली के सभी 48 विजयी विधायक भी नहीं बता पाएंगे कि किसके नाम की लॉटरी लगने वाली है. हालांकि मीडिया जगत में कुछ ऐसे नाम हैं, जो मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. उन नामों में प्रवेश वर्मा सबसे आगे चल रहे हैं. वर्मा ने नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराकर तहलका मचा दिया है. जिससे उनके नाम की चर्चा सबसे अधिक हो रही है. प्रवेश वर्मा के अलावा मुख्यमंत्री पद की रेस में हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, रेखा गुप्ता, आशीष सूद, सतीश उपाध्याय और शिखा रॉय का नाम शामिल है.

यह भी पढ़ें: Maha Kumbh Mela Special Trains: दिल्ली भगदड़ के बाद 4 महाकुंभ स्पेशल ट्रेन की घोषणा, रेलवे का बड़ा फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >