Swati Maliwal Case: 'ये गुंडा पार्टी को धमका रहा है… AAP ने लिया यू-टर्न', आतिशी के बयान पर स्वाति मालीवाल का पलटवार

Swati Maliwal Case: आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने स्वाति मालीवाल मामले को लेकर बीजेपी पर हल्ला बोल किया है. उन्होंने आरोप लगाया की यह सीएम केजरीवाल को फंसाने की साजिश थी. उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत मालीवाल को सीएम आवास भेजा गया.

Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल बदसलूकी मामले में आम आदमी पार्टी ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया है. आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने बीजेपी पर साजिश करने का आरोप लगाया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि स्वाति मालीवाल को चेहरा बनाकर पेश किया गया. इसके पीछे का मकसद सीएम अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने का था. उन्होंने कहा कि स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला भाजपा की साजिश थी. मुख्यमंत्री केजरीवाल को फंसाने के लिए मालीवाल को चेहरा बनाया गया.

विभव कुमार ने स्वाति के खिलाफ की है शिकायत- आतिशी
आप नेता आतिशी ने कहा कि स्वाति मालीवाल ने सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने पर जोर दिया था. उनके सहयोगी विभव कुमार ने कहा था कि मुख्यमंत्री व्यस्त हैं. इसपर सांसद ने चीखना शुरू कर दिया और अंदर दाखिल होने की कोशिश की.  आप नेता आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है. वीडियो का जिक्र करते हुए आतिशी ने कहा कि वीडियो में दिख रहा है कि मालीवाल, विभव कुमार को धमकी दे रही हैं, उनकी ओर से लगाए गए आरोप आधारहीन हैं.

सीएम केजरीवाल को फंसाने की साजिश- आतिशी
आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया कि उन पर बेरहमी से हमला किया गया था. इसपर आतिशी ने कहा कि आज यानी शुक्रवार को जो वीडियो सामने आया है उसमें स्थिति आरोपी से बिल्कुल इतर है. बता दें, प्रभात खबर जारी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वहीं इसी कड़ी में आतिशी ने कहा कि स्वाति मालीवाल बिना पूर्व सूचना के मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं थी. उनकी मंशा सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप लगाना था. 

स्वाति मालीवाल ने किया पलटवार
इधर, स्वाति मालीवाल ने खुद पर लग रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी में कल के आए नेताओं ने 20 साल पुरानी कार्यकर्ता को BJP का एजेंट बता दिया. दो दिन पहले पार्टी ने पीसी में सब सच कबूल लिया था और आज यू-टर्न ले लिया. मालीवाल ने कहा कि ये गुंडा पार्टी को धमका रहा है, मैं अरेस्ट हुआ तो सारे राज खोलूंगा. इस कारण लखनऊ से लेकर हर जगह शरण में घूम रहा है. मालीवाल ने कहा कि आज उसके दबाव में पार्टी ने हार मान ली और एक गुंडे को बचाने के लिए पूरी पार्टी से मेरे चरित्र पर सवाल उठाए गए. कोई बात नहीं, पूरे देश की महिलाओं के लिए अकेले ही लड़ती आई हूं, अपने लिए भी लड़ूंगी.

दिल्ली पुलिस ने किया क्राइम सीन री-क्रिएट
इधर, दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल को घटना को री-क्रिएट करने के लिए उन्हें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर लेकर गई. बता दें, दिल्ली पुलिस ने सीएम आवास पर मालीवाल के साथ हुई कथित मारपीट मामले की जांच कर रही है. राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी विभव के खिलाफ धारा 32, 506, 509 और 354 के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी विभव को राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी तलब किया था, लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे. घटना के बाद से विभव कुमार फरार है.

Also Read: Lok Sabha Election 2024: ‘मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं’, रायबरेली में बोलीं सोनिया गांधी, आपको निराश नहीं करेंगे राहुल गांधी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >