जेल में ही रहेंगे सत्येंद्र जैन, मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Money Laundering Case: राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और दो अन्य की जमानत याचिका खारिज कर दी है. जैन को 30 मई को प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था.

Money Laundering Case: मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने जैन की जमानत अर्जी खारिज कर दी है. सत्येंद्र जैन के अलावा दो और आरोपियों की भी जमानत याचिका खारिज कर दी गई है. बता दें जैन को मनी लांड्रिंग मामले में 30 मई को ईडी ने गिरफ्तार किया गया था. वो तिहाड़ जेल में बंद हैं.

कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी: सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश जस्टिस विकास ढल ने कहा कि जमानत के तीनों आवेदन खारिज किये जाते हैं. बता दें, कोर्ट ने वैभव जैन और अंकुश जैन समेत आरोपियों तथा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दलीलों पर सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा था.

जेल में हैं सत्येंद्र जैन: बता दें, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 30 मई को दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था. इससे पहले अप्रैल महीने में ईडी ने जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां भी कुर्क की थी.

क्या है सत्येंद्र जैन पर आरोप: गौरतलब है कि जांच एजेंसी ने 2017 में जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत दर्ज सीबीआई की एक प्राथमिकी के आधार कार्रवाई किया था. जैन पर कथित रूप से उनसे जुड़ी चार कंपनियों के जरिए काले धन को सफेद करने का आरोप है.
भाषा इनपुट के साथ

Also Read: श्रद्धा हत्याकांड: आरोपी आफताब को 5 दिनों की कस्टडी, जांच के लिए उत्तराखंड और हिमाचल ले जाएगी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >