केजरीवाल के बंगले के लिए 45 करोड़ नहीं 171 करोड़ रुपये किए खर्च, कांग्रेस नेता अजय माकन का बड़ा आरोप

अपने सरकारी आवास पर कथित सौदर्यीकरण के नाम पर करोड़ों खर्च करने के बाद से ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बीजेपी और कांग्रेस के निशाने पर आ गये हैं. कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा है कि सरकारी बंगले पर 45 नहीं 171 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं.

Congress -BJP On CM Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को लेकर बीजेपी-कांग्रेस समेत कई और दल हमलावर हैं. कांग्रेस और बीजेपी लगातार सीएम अरविंद केजरीवाल को घेर रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता अजय माकन ने आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस नेता अजय माकन ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल का महल 45 करोड़ नहीं बल्कि 171 करोड़ रुपये का बना है.

आवास पर 45 करोड़ या 171 करोड़ रुपये खर्च: कांग्रेस नेता अजय माकन ने आरोप लगाते हुए कहा कि बजट में सीएम आवास पर 45 करोड़ या 171 करोड़ रुपये खर्च का कोई जिक्र नहीं किया गया है. कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया है कि तमाम नियमों को ताक पर रखते हुए सीएम केजरीवाल ने हेरिटेज बिल्डिंग को गिरा कर दो मंजिला इमारत बना दी. इस दौरान 28 पेड़ भी काटे गए. अजय माकन ने कहा कि आम आदमी कहने वाले के घर में लाखों के पर्दे और करोड़ों के टाइल्स लगे हैं.

बीजेपी ने की सद्दाम हुसैन और किम जोंग के आवासों से तुलना: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के सौंदर्यीकरण पर कथित तौर पर हुए खर्चों को लेकर बीजेपी ने उनके ‘वैभवशाली’ बंगले की तुलना इराकी तानाशाह सद्दाम हुसैन और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के आलीशान आवासों से की है.

बीजेपी नेता ने दिखाए वीडियो: बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल के कुछ पुराने बयानों से संबंधित वीडियो भी दिखाए, जिसमें उन्होंने खुद को बड़े घरों और शानदार कारों सहित महंगी जीवन शैली को बनाए रखने पर सार्वजनिक धन खर्च करने वाले राजनीतिक नेताओं के खिलाफ एक योद्धा के रूप में प्रस्तुत किया था.

Also Read: Karnataka: किस इंजन को 40 फीसदी में से कितना मिला? बीजेपी पर राहुल गांधी का करारा हमला, कहा- हर जगह घोटाला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >