सुबह पत्नी के साथ चाय पीने के बाद हनुमान मंदिर पहुंचे मनीष सिसोदिया

जेल से रिहा होने के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने फोटो शेयर कर कहा- ‘आजाद सुबह की पहली चाय’

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हो चुके हैं. रिहाई के अगले दिन यानी पहली सुबह वह क्या कर रहे हैं? यदि ये सवाल आपके मन में हैं तो आइए आपको बताते हैं इस सवाल का जवाब…दरअसल, रिहाई के एक दिन बाद शनिवार को अपनी पत्नी के साथ सुबह की चाय पीते हुए नजर आए. चाय पीते हुए सिसोदिया ने एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया.

तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने इसका कैप्शन लिखा-17 महीने बाद एक आजाद सुबह की पहली चाय…सिसोदिया कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में लगभग 17 महीने से जेल में थे. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया को जमानत दे दी, जिसके बाद यह उनका सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट है.

क्या लिखा मनीष सिसोदिया ने

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा कि आजाद सुबह की पहली चाय… …17 महीने बाद. वह आजादी जो संविधान ने हम सब भारतीयों को जीने के अधिकार की गारंटी के रूप में दी है. उन्होंने लिखा कि वह आजादी जो ईश्वर ने हमें सबके साथ खुली हवा में सांस लेने के लिए दी है.

Read Also : Manish Sisodia Bail : 17 महीने कौन लौटाएगा? मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने की खबर सुनकर रो पड़ीं आतिशी

कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे मनीष सिसोदिया

पत्नी के साथ चाय पीने के बाद आप नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पूजा-अर्चना करने के लिए कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. यहां मौजूद आप कार्यकर्ताओं ने गले लगाकर अपने नेता का स्वागत किया. आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और आम आदमी को सुविधाएं देने की जो लड़ाई शुरू हुई है, हम उसे आगे बढ़ाने का संकल्प लेंगे. इसके बाद हम राजघाट जाएंगे और फिर पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा कि हम टूटेंगे नहीं और एक साथ मजबूती से लड़ेंगे…जल्द ही अरविंद केजरीवाल भी हमारे बीच होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >