Delhi: दिनदहाड़े लूट के बाद फूटा AAP का गुस्सा, CM केजरीवाल ने LG से मांगा इस्तीफा, कहा- हमें सौंप दो जिम्मा

लूट की इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ हथियारबंद लोग प्रगति मैदान इलाके में एक व्यस्त अंडरपास के अंदर एक कार के आगे अपनी मोटरसाइकिल लगाकर उसे रोकते हैं.इसके बाद कार के अंदर बैठे लोगों पर बंदूक तानते हुए लूट की घटना को अंजाम देते हैं.

देश की राजधानी दिल्ली क्राइम कैपिटल बनती जा रही है. हत्या, लूट और दुष्कर्म के मामले करीब-करीब हर दिन आते हैं. ताजा मामला दिल्ली के प्रगति मैदान का है, जहां प्रगति मैदान सुरंग के अंदर चार की संख्या में आये अज्ञात हमलावरों के एक डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी से बंदूक की नोक पर कथित रूप से  1.5 से 2 लाख रुपये की नकदी लूट कर ली. घटना रविवार 24 जून की है. दिल्ली पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. अपराधियों का पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के एलजी पर निशाना साधा
इधर घटना के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल घटना की निंदा करते हुए दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना पर निशाना साधा है. सीएम केजरीवाल ने मांग की है कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी स्थानीय शासन को सौंप देनी चाहिए. गौरतलब है कि केंद्र ने एक अध्यादेश लाकर दिल्ली में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी एलजी के अधीन कर दी है.

AAP मांगा उप-राज्यपाल से इस्तीफा
देश की राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े गन पॉइंट पर हुई लाखों की लूट की एक घटना के बाद आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के उप-राज्यपाल पर निशाना साधा है. साथ ही पार्टी ने उपराज्यपाल से इस्तीफे की मांग की है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल लूट की घटना वाला वीडियो शेयर कर कहा कि दिल्ली के एलजी को इस्तीफा देना चाहिए. किसी ऐसे व्यक्ति के लिए रास्ता बनाएं जो दिल्ली के लोगों को सुरक्षा प्रदान कर सके. अगर केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकती तो इसे हमें सौंप दें. हम आपको दिखाएंगे कि किसी शहर को उसके नागरिकों के लिए कैसे सुरक्षित बनाया जाए.

गन पॉइंट पर लूट को दिया गया अंजाम
लूट की इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ हथियारबंद लोग प्रगति मैदान इलाके में एक व्यस्त अंडरपास के अंदर एक कार के आगे अपनी मोटरसाइकिल लगाकर उसे रोकते हैं.इसके बाद कार के अंदर बैठे लोगों पर बंदूक तानते हुए लूट की घटना को अंजाम देते हैं. कार में पैसे से भरे बैग को लेकर बड़े आराम से निकल जाते हैं.

Also Read: Telangana: चुनाव से पहले बीआरएस को जोर का झटका, करीब डेढ़ दर्जन नेता थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

आसपास काफी कार पार हुई लेकिन किसी ने भी इस लूट का विरोध नहीं किया. घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि प्रगति मैदान अंडरपास के अंदर चार अज्ञात लोगों ने एक डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी से कथित तौर उस समय पर दो लाख रुपये की नकदी लूट ली थी, जब वे उक्त रकम को पहुंचाने के लिए कैब से गुरुग्राम जा रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >