लिव-इन पार्टनर ने महिला को जिंदा जलाया, अस्पताल में तोड़ा दम, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला के साथ लिव इन पर रह रहे शख्स ने ही उसे जला दिया. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. पुलिस का कहना है कि आरोपी मोहित के साथ महिला की बहस हो गई थी, जिसके बाद गुस्से में आकर मोहित ने कथित तौर पर तारपीन का तेल डालकर आग लगा दी.

दिल्ली में लिव इन पर रह रही एक महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिला के साथ लिव इन पर रह रहे शख्स ने ही उसे जलाया है. घटना के बाद आनन-फानन में महिला को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है. हालांकि महिला के ज्यादा गंभीर होने के कारण पुलिस उसका बयान दर्ज नहीं करा सकी. वहीं, पुलिस ने आरोपी मोहित को हिरासत में ले लिया है.

एम्स किया गया रेफर: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना की जानकारी पुलिस को 11 फरवरी को मिली थी. पहले महिला को दिल्ली के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स रेफर कर दिया गया. इस दौरान पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कराने की भी कोशिश की लेकिन गंभीर हालत होने के कारण बयान दर्ज कराने में महिला असमर्थ थी.

लिव इन पर रह रही थी महिला: पुलिस ने इस मामले में कहा है कि जांच में जो बातें सामने आयी है उसके मुताबिक मृतका अपने पति को छोड़कर बीते छह साल से आरोपी मोहित के साथ रह रही थी. पुलिस ने बताया कि मृतका के दो बच्चे थे. एक उसके पति से और दूसरा दूसरा मोहित से. बता दें, सोमवार को महिला ने एम्स के ट्रॉमा सेंटर में ही दम तोड़ दिया था.

Also Read: NIA Raid: टेरर फंडिंग के खिलाफ एक्शन में एनआईए, 8 राज्यों के 70 से ज्यादा जगहों पर रेड, कई हथियार बरामद

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस: महिला उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बलबीर विहार में रहती थी. पुलिस ने बताया कि वो फुटवियर फैक्ट्री में मजदूर के रूप में काम करती थी. वहीं, घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी मोहित के साथ महिला की बहस हो गई थी, जिसके बाद गुस्से में आकर मोहित ने कथित तौर पर तारपीन का तेल डालकर आग लगा दी. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >